फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   case filed against four including sub inspector and two teachers

Jammu News: सब इंस्पेक्टर व दो शिक्षकों समेत चार पर केस

विज्ञापन
case filed against four including sub inspector and two teachers
तीन अलग-अलग मामलों की शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच जम्मू ने की कार्रवाई
विज्ञापन

सुचेतगढ़, राजोरी और रामबन के मामले, अभी किसी की गिरफ्तार नहीं

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। क्राइम ब्रांच जम्मू ने फर्जी दस्तावेज पर सरकारी नौकरी पाने के तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। इन तीनों मामलों में सब इंस्पेक्टर, दो सरकारी शिक्षक व एक आंगनबाड़ी वर्कर शामिल हैं। एफआईआर दर्ज करने से पहले क्राइम ब्रांच ने शिकायतों का सत्यापन कराया। जांच में आरोप साबित हुए। हालांकि, अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तार नहीं हुई है।

राजोरी जिले के नौशेरा निवासी सीता राम ने अपने ही क्षेत्र के रहने वाले मोहिंदर पाल के खिलाफ जून, 2025 को शिकायत दर्ज कराई। इसमें बताया कि मोहिंदर इस समय आईआरपी चौथी बटालियन में बतौर सब इंस्पेक्टर तैनात है। इसकी नियुक्ति 1995 में हुई। सब इंस्पेक्टर ने फर्जी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर नियुक्ति पाई।
विज्ञापन


अन्य मामले में आरएस पुरा के सुचेतगढ़ निवासी बचन लाल ने खंब गांव के रहने वाले गोविंद कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बताया कि गोविंद ने वर्ष 2004 में फर्जी स्टेट सब्जेक्ट बनवाया। इसके आधार पर पहले आरईटी शिक्षक की नियुक्ति ली। इसके बाद वह स्थायी शिक्षक बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
रामबन के शिक्षक ने अनपढ़ बेटी
को आंगनबाड़ी मे दिलाई नाैकरी
रामबन के रहने वाले खुर्शीद अहमद नाइक ने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई कि गुलाम हसन नाइक (शिक्षक) ने अपनी अनपढ़ बेटी शकीला के फर्जी दस्तावेज तैयार करवाकर बतौर आंगनबाड़ी वर्कर नियुक्ति कराई। बेटी का फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनवाया।

------

तीनों ही मामलों की प्राथमिक जांच की है। इसके बाद केस दर्ज कर लिए। अब आगे की जांच की जा रही है। तीनों मामलों में दबिश देकर आरोपितों के घरों से जरूरी दस्तावेज बरामद किए हैं।

बेनाम तोष, एसएसपी क्राइम ब्रांच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed