{"_id":"60802cd48ebc3e8dc506f9eb","slug":"case-against-seven-contractors-who-brought-laborers-without-negative-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"लद्दाख: बिना निगेटिव रिपोर्ट के मजदूर लाने वाले सात ठेकेदारों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लद्दाख: बिना निगेटिव रिपोर्ट के मजदूर लाने वाले सात ठेकेदारों पर केस
Wed, 21 Apr 2021 07:17 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 21 Apr 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
लद्दाख में बिना आरटीपीसीआर टेस्ट निगेटिव रिपोर्ट के श्रमिकों को प्रदेश में लाने पर ग्रेफ के सात ठेकेदाराें पर एफआईआर दर्ज की गई है। प्रदेश में निगेटिव रिपोर्ट के बिना किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई है। जिला मजिस्ट्रेट ने टीम गठित कर ग्रेफ के शिविरों की जांच के आदेश दिए हैं। यह टीम इन शिविरों का दौरा करेगी, जहां श्रमिकों को ठहराया जाता है।
विज्ञापन
लद्दाख में ग्रेफ के लिए काम करने वाले ज्यादातर मजदूर दूसरे प्रदेशों से आते हैं। प्रशासन ने मजदूरों समेत सभी लोगों के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट के बाद ही प्रवेश की गाइडलाइन जारी की है। ग्रेफ के ठेकेदाराें द्वारा गाइडलाइन के उल्लंघन की जानकारी मिलते ही आईपीसी और आपदा प्रबंधन अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- आतंकियों और तस्करों की खैर नहीं: लखनपुर-श्रीनगर हाईवे पर तीन जगह लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मानवता की सेवा: कोरोना की दूसरी लहर में दोगुने जोश के साथ लड़ रहे हैं 'धरती के भगवान'