{"_id":"61d9a7ec9f097b1eb40c2b1a","slug":"case-against-10-leaders-for-rallying-on-the-anniversary-of-pdp-founder-mufti-mohammad-sayeed-party-chief-mehbooba-was-also-a-part-of-the-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पीडीपी संस्थापक मुफ्ती मोहम्मद सईद की बरसी पर रैली करने में 10 नेताओं के खिलाफ केस, पार्टी प्रमुख महबूबा भी थी कार्यक्रम का हिस्सा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पीडीपी संस्थापक मुफ्ती मोहम्मद सईद की बरसी पर रैली करने में 10 नेताओं के खिलाफ केस, पार्टी प्रमुख महबूबा भी थी कार्यक्रम का हिस्सा
Sat, 08 Jan 2022 08:34 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 08 Jan 2022 08:34 PM IST
सार
अनंतनाग जिले के कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने कार्यक्रम में कथित तौर पर कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। इस पर महबूबा ने निशाना साधते हुए कहा कि केवल कोविड मानदंड उनकी पार्टी के लिए है भाजपा के लिए नहीं।
विज्ञापन
अनंतनाग में प्रशासन के अधिकारियों से जानकारी लेती महबूबा मुफ्ती।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पीडीपी के संस्थापक मुफ्ती मोहम्मद सईद की पुण्यतिथि पर बिजबिहाड़ा स्थित उनकी कब्रगाह पर शुक्रवार को रैली आयोजित करने के मामले में पार्टी के 10 नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। अनंतनाग जिले के एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने कार्यक्रम में कथित तौर पर कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि कोविड मानदंड केवल उनकी पार्टी पर लागू होते हैं न कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर, जिसने शुक्रवार को कश्मीर में विरोध प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
जिन नेताओं पर प्राथमिकी का निर्देश दिया गया है उनमें मुफ्ती मोहम्मद के बहनोई व विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष सरताज मदनी तथा पूर्व मंत्री व पार्टी के महासचिव अब्दुल रहमान वीरी भी शामिल हैं। महबूबा भी शुक्रवार को हुए कार्यक्रम का हिस्सा थीं, लेकिन कार्यकारी मजिस्ट्रेट के आदेश में उनका नाम नहीं है।
विज्ञापन
इसके अलावा जावेद अहमद शेख, नाजमुन साकिब, माजिद अहमद खान, अब्दुल मजीद रंगरेज, शौकत अहमद तेली, मुफ्ती सरवर, अर्शिद अहमद गनेई व नजीर अहमद वैद के भी नाम हैं।
इस आदेश पर प्रशासन पर निशाना साधते हुए महबूबा ने ट्वीट किया कि कोविड 19 पाबंदियां केवल पीडीपी पर लागू होती हैं। भाजपा पर लागू नहीं होती है जिसने शुक्रवार को प्रधानमंत्री की सलामती के लिए कश्मीर में सामूहिक पूजा का आयोजन किया जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए।