फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Car mobile looted by dodging a young man SHO also nabbed the vicious by posing as an auto driver

जम्मू: युवक को चकमा देकर लूटी कार-मोबाइल, SHO ने भी ऑटो चालक बनकर शातिर को दबोचा, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 27 Apr 2023 01:10 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Thu, 27 Apr 2023 01:10 PM IST
सार

थानेदार सादे कपड़े पहन और खुद ऑटो चलाकर लूट के शिकार युवक को साथ लेकर आरोपियों के पास पहुंच गए। यहां एक शातिर को दबोच लिया गया। एक अन्य की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Jammu: Car mobile looted by dodging a young man SHO also nabbed the vicious by posing as an auto driver
Jammu - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होटल में कमरा दिलाने के नाम पर पहले कार लेकर फरार हो जाना। फिर कार वापस करने के लिए 50 हजार रुपये की फिरौती की मांग करना। इस वारदात को फिल्मी स्टाइल में अंजाम दिया गया। इसके बाद पुलिस ने भी आरोपी को फिल्मी स्टाइल में ही दबोच लिया। थानेदार सादे कपड़े पहन और खुद ऑटो चलाकर लूट के शिकार युवक को साथ लेकर आरोपियों के पास पहुंच गए। यहां एक शातिर को दबोच लिया गया। एक अन्य की तलाश जारी है। इस मामले में एक युवती को भी गिरफ्तार किया गया है। वारदात जम्मू शहर के बस स्टैंड पुलिस थाने के अंतर्गत हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कश्मीर के सोपोर का रहने वाला शाहिद नवाज अपने चार दोस्तों के साथ मंगलवार की रात बस स्टैंड जम्मू पहुंचा। यहां उसे एक युवक और युवती मिले। दोनों ने कहा कि उन्हें होटल में कमरा दिलाएंगे। इसके बाद शाहिद अपनी कार (जेके05एच 1747) में आरोपी युवक और उसके एक अन्य साथी को बिठाकर हरी सिंह पार्क की तरफ ले गया। यहां उसे कमरा दिलाने के लिए कहा गया था। जैसे ही ये लोग हरी सिंह पार्क के पास पहुंचे तो आरोपियों ने शाहिद का मोबाइल छीना और फिर कार के बाहर धक्का देकर फेंक दिया। आरोपी कार लेकर फरार हो गए। शाहिद वहां से वापस बस स्टैंड आया और दोस्ताें को घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन


शाहिद अपने दोस्तों के साथ नवाबाद पुलिस थाने पहुंचा। लेकिन उसे कहा गया कि यह मामला बस स्टैंड पुलिस का है। नवाबाद थाने से बस स्टैंड पुलिस को इसकी सूचना दी गई। फिर शाहिद दोस्तों के साथ बस स्टैंड थाने पहुंचा। जहां आकर पूरी वारदात की जानकारी दी। इसके बाद एसएचओ विशाल डोगरा ने शाहिद से कहा कि वह उसके मुताबिक काम करे। शाहिद ने एक दोस्त के मोबाइल से अपने मोबाइल नंबर पर कॉल की। फोन उठते ही आरोपी ने शाहिद से कहा कि यदि उसे कार और मोबाइल चाहिए तो 50 हजार रुपये लेकर गुज्जर नगर में आ जाए। जहां पर एक दुकान के भीतर पैसे लेकर पहुंच जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद ऑटो चला सादे कपड़ों में पहुंचे एसएचओ

एसएचओ विशाल डोगरा ने बुधवार सुबह एक ऑटो रिक्शा लिया। शाहिद और उसके एक दोस्त को पीछे बिठाया और खुद ऑटो चलाकर शातिरों के बताए ठिकाने पर पहुंच गए। जहां दुकान के भीतर पहले से थाने का मुंशी जावेद सादे कपड़ों में मौजूद था और दुकान के अंदर ग्राहक बनकर बैठा था। जैसे ही ऑटो रिक्शा दुकान के बाहर पहुंचा तो शाहिद ने फोन किया। इस पर आरोपी ने पैसे लेकर दुकान के भीतर आने को कहा। जैसे ही शाहिद दुकान के अंदर गया और आरोपी को बैग दिया। तभी उसे दुकान के अंदर मौजूद मुंशी ने दबोच लिया। इतने में एसएचओ भी ऑटो से उतरकर दुकान के अंदर पहुंच गए और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

रामबन का रहने वाला है आरोपी
पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। जहां उससे पूछताछ करने पर पता चला कि वह रामबन के गूल इलाके का रहने वाला है। आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद इदरिस बताया। यह भी बताया कि कार और मोबाइल छीनते वक्त उसका साथी रिंकू भी मौजूद था। फिलहाल उसकी पुलिस तलाश कर रही है। थाना प्रभारी विशाल डोगरा का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं आरोपियों के साथ वारदात में शामिल युवती को भी जम्मू से गिरफ्तार कर लिया गया है।

डर था, कहीं हमला न हो जाए
इस वारदात के पीड़ित शाहिद का कहना है कि थाना प्रभारी ने जब कहा कि इस तरह से आरोपियों को पकड़ना है। वह ऑटो के पीछे बैठ तो गया, लेकिन हर पल डरता रहा कि पता नहीं आगे जाकर क्या हो जाए। लेकिन पुलिस की मदद से ऐसा कुछ नहीं हुआ। बताया कि फल-सब्जी के कारोबार में वह हर महीने चार से पांच बार जम्मू आता है।

आरोपी ने कार में पड़े पीड़ित के जूते और कपड़े तक पहन लिए थे
बता दें कि जब आरोपी को दबोचा गया तो उस समय उसने कपड़े, जूते और यहां तक कि अंडरवियर तक पीड़ित शाहिद का पहन रखा था। यह सारा सामान शाहिद की कार में पड़ा था, जिसका भी इस्तेमाल कर लिया था।


शहर में पहली बार ऐसी वारदात
बता दें कि इस तरह की वारदात शहर में पहली बार हुई है। जिसे फिल्मी स्टाइल में अंजाम दिया गया। जबकि इस वारदात को हल करने के लिए पुलिस ने भी फिल्मी स्टाइल में ही काम किया। ऐसा पहली बार हुआ है, जब पुलिस के थानेदार ऑटो चलाते हुए आरोपियों तक पहुंच गए हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed