फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Car fell into a ditch in Ramban, 3 killed including two female national players

Jammu University: रामबन में कंटेनर से टकराकर कार खाई में गिरी, दो महिला राष्ट्रीय खिलाड़ियों समेत 3 की मौत

Tue, 20 Sep 2022 12:36 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामबन
अमर उजाला नेटवर्क, रामबन Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 20 Sep 2022 12:36 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर चंद्रकोट के डलवास इलाके में कंटेनर कार टकरा गया। टक्कर के बाद कार लगभग सौ फुट गहरी खाई में जा गिरी।

विज्ञापन
Car fell into a ditch in Ramban, 3 killed including two female national players
रामबन में टक्कर लगने के बाद गिरी कार - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर डलवास इलाके में सोमवार को कंटेनर से टकराकर कार खाई में गिरने से दो महिला राष्ट्रीय खिलाड़ियों समेत तीन छात्राओं की मौत हो गई। लद्दाख की रहने वाली दोनों छात्राएं जम्मू विश्वविद्यालय से शारीरिक शिक्षा में स्नाकोत्तर (एमपीएड) की पढ़ाई कर रही थीं। दोनों खिलाड़ी विश्वविद्यालय के छात्रावास में रहती थीं। जबकि तीसरी छात्रा छन्नी हिम्मत की रहने वाली थी। हादसे में एक छात्र गंभीर रूप से घायल है, उसे इलाज के लिए जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है।

विज्ञापन

पुलिस ने मृत छात्राओं की पहचान करवाई 

पुलिस ने मृत छात्राओं की पहचान एसटेन डोलमा (23) और रिग्जेन लामू (23) दोनों निवासी लद्दाख व जम्मू के छन्नी हिम्मत निवासी हरमन आनंद (23) के रूप में की है। जबकि घायल छात्र प्रणव बंद्राल (24) जम्मू की मुबारक मंडी का रहने वाला है।

विज्ञापन

पुलिस स्टेशन चंद्रकोट में मामला दर्ज किया गया

डीएसपी मुख्यालय प्रदीप सिंह सेन ने बताया कि आगे की जांच के लिए पुलिस स्टेशन चंद्रकोट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर चंद्रकोट के डलवास इलाके में एक कंटेनर (पीबी08एवाई-2168), बैलेनो कार (जेके02सीसी-8113) से टकरा गया। टक्कर के बाद कार लगभग सौ फुट गहरी खाई में जा गिरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों विद्यार्थियों को सीएचसी बटोत ले जाया गया

पुलिस ने मृत और घायलों को खड्ड से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल दोनों विद्यार्थियों को सीएचसी बटोत ले जाया गया, जहां चिकित्सा सहायता प्रदान करने के बाद दोनों को जीएमसी जम्मू में स्थानांतरित कर दिया गया, रास्ते में छात्रा ने दम तोड़ दिया। दोनों खिलाड़ियों के शवों को जिला अस्पताल रामबन के शवगृह में रखवाया गया है और उनके परिवार को हादसे की सूचना दी गई है।

एसटेन आइस हॉकी, रिग्जेन एथलेटिक्स व फुटबाल की थीं राष्ट्रीय खिलाड़ी

विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. दाउद इकबाल ने बताया कि एसटेन डोलमा आइस हॉकी की राष्ट्रीय खिलाड़ी थी। हाल ही में दुबई से खेलकर आई थी। वहीं, रिग्जेन लामू एथलेटिक्स व फुटबाल की राष्ट्रीय खिलाड़ी थी। इसी महीने उसने कश्मीर में इस्लामिक यूनिवर्सिटी में एथलेटिक्स में बेहतरीन प्रदर्शन किया था और ओवरआल चैंपियनशिप अपने नाम की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed