फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   capital of state jammu and kashmir changed after darbar move

बदली जम्मू-कश्मीर की राजधानी, अब श्रीनगर से होगा सरकार का कामकाज

Mon, 08 May 2017 09:42 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Mon, 08 May 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
capital of state jammu and kashmir changed after darbar move
सचिवालय में गार्ड आफ आनर - फोटो : PTI

दरबार मूव की परंपरा के तहत सोमवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सरकार का दरबार सज गया। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को सचिवालय में गार्ड आफ आनर दिया गया। इसके बाद महबूबा ने सचिवालय में विभिन्न विभागों में जाकर कामकाज का निरीक्षण भी किया।

विज्ञापन


वहीं विधानसभा अध्यक्ष कविंद्र गुप्ता और डिप्टी स्पीकर नजीर अहमद गुरेजी ने भी विधानसभा सचिवालय की विभिन्न सेक्शन का दौरा कर वहां कामकाज को सुचारु रूप से चलाने के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासनिक सेक्शन, हास्पिटेलिटी एंड प्रोटोकोल, स्टेशनरी, ट्रांसलेशन, लेखा, लेजिसलेशन के अलावा लाइब्रेरी सेक्शन का भी दौरा किया। 
विज्ञापन


स्पीकर ने इस अवसर पर सचिव को हिदायत दी कि वह कर्मचारियों की समस्याओं को दूर करें। राज्यपाल सचिवालय भी श्रीनगर में खुल गया और वहां कामकाज शुरू कर दिया गया। राज्यपाल एन. एन वोहरा ने विभिन्न विंगों का दौरा कर अधिकारियों व स्टाफ के सदस्यों से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने हिदायत दी कि साफ सफाई, दक्षता के अलावा आधिकारिक रिकार्ड को पूरी तरह से संभाल कर रखा जाएं। उन्होंने महत्त्वपूर्ण रिकार्ड के समयबद्ध डिजिटलीकरण के भी निर्देष दिए। उन्होंने राजभवन एस्टेट का भी दौरा किया और फायर फाइटिंग सिस्टम के अलावा गार्डन को दुरुस्त करने को कहा। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रधान सचिव उमंग नरुला भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed