{"_id":"5a5ba5604f1c1b7b268b4702","slug":"candle-march-in-jammu-and-kashmir-for-pakistani-girl-zainab","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर में छलका मासूम जैनब की हत्या का दर्द, निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर में छलका मासूम जैनब की हत्या का दर्द, निकाला कैंडल मार्च
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
कैंडल मार्च
- फोटो : amar ujala
पाकिस्तान में सात साल की लड़की से बलात्कार के बाद हत्या करने के मामले की जम्मू-कश्मीर में चौतरफा निंदा हुई। दोनों शहरों में मासूम को श्रद्धांजलि भेंट करने के लिए कैंडल मार्च निकाला गया। राजनीतिक, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जैनब को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
श्रीनगर में कैंडल मार्च के दौरान सीरत फातिमा ने कहा कि लड़की होने के नाते उसका दर्द समझती है। सिख यूथ सेवा ट्रस्ट के तजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि जिन्होंने अमानवीय घटना को अंजाम दिया, उन्हें फांसी की सजा देनी चाहिए। युवा नेता नदीम अहमद मीर ने कहा पाक सरकार को अपराधियों से सख्ती से पेश आना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह भी ऐसे मामलों के संदर्भ में ठोस कानून बनाए। फ्री बर्ड्ज प्रोडक्शन के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक आरिज भट ने इस घटना को निंदनीय बताया। इस दौरान वामिक मलिक, सुमैया फातिमा, मोमीन असलम, हसीब मलिक, सिमरनजीत सिंह, आरजे तारिक, आबिद हाशमी बिलाल नबी, अली भट्टी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन