{"_id":"5be1f0c0bdec22698f4cc035","slug":"candidates-to-fill-the-nomination-of-sarpanch-with-13-horses","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव का खुमार, 13 घोड़ियों के काफिले के साथ सरपंच का नामांकन भरने पहुंचा उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव का खुमार, 13 घोड़ियों के काफिले के साथ सरपंच का नामांकन भरने पहुंचा उम्मीदवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 07 Nov 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव का खुमार लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। सरपंच और पंच का पर्चा भरने जाने वाला कोई रैली के रूप में जा रहा है तो कोई अकेला ही पर्चा भरने जा रहा है।
विज्ञापन
सोमवार को ब्लॉक भलवाल की पंचायत अपर कोट में पूर्व सरपंच प्रभाकर सिंह (शौकी) सरपंच का पर्चा भरने घोड़ी पर सवार होकर गए।
माहौल ऐसा था मानो कोई बारात चल रही हो, बैंड बाजा और बड़ी संख्या में लोग पैदल ही पंचायत घर पहुंचे। पूर्व सरपंच की घोड़ी के साथ-साथ पंचायत के अन्य लोग भी कुल 13
विज्ञापन
घोड़ियों पर सवार थे। इस मौके पर प्रभाकर सिंह ने लोगों से कहा कि वह पंचायत के सभी लोगों को साथ लेकर चलेंगे और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।