200 से ज्यादा प्रत्याशियों ने नहीं दिया चुनावी खर्च का ब्योरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में खर्च की गई राशि का ब्योरा तय समय पर जमा करने की मियाद बीतने के एक माह बाद भी रियासत के 200 से अधिक उम्मीदवारों ने चुनावी खर्च का ब्योरा जमा नहीं किया है। नियम है कि परिणाम की घोषणा के एक माह के भीतर प्रत्याशियों को मदवार पूरी राशि का ब्योरा देना है।
इस आधार पर 22 जनवरी को यह मियाद पूरी हो गई। चुनावी खर्च जमा करने से चूक गए उम्मीदवारों को संबंधित जिला प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय (सीईओ) की ओर से सभी जिलों से रिपोर्ट मांगी गई है।
ज्ञात हो कि चुनाव में कुल 831 प्रत्याशी मैदान में थे। प्रत्याशियों को एक तय प्रोफार्मा पर खर्च का ब्योरा देने को कहा गया है। इसमें मदवार स्टार प्रचारक, गाड़ी-घोड़ा, प्रचार सामग्री, खाने-पीने पर हुए खर्च शामिल हैं।
मुफ्ती और उमर बस इतना ही किया खर्च
साथ ही चुनाव लड़ने के लिए खर्च की गई राशि का स्रोत भी बताने को कहा गया है। यह कहा गया है कि चुनाव लड़ने के लिए पार्टी की ओर से कितनी राशि मिली, शुभचिंतकों या कंपनियों की ओर से कितना चंदा मिला और कितनी राशि स्वयं की थी। नए प्रोफार्मा से प्रत्याशियों की दिक्कतें बढ़ गईं।
सीईओ कार्यालय के सूत्रों का कहना है कि अब भी 200 से अधिक प्रत्याशी ब्योरा जमा करने से रह गए हैं। डिप्टी सीईओ रक्षपाल सिंह का कहना है कि सभी जिलों से रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। इस कार्यालय से खर्च संबंधी रिपोर्ट कंपाइल कर चुनाव आयोग को भेजी जाएगी।
संबंधित जिला प्रशासन अपने स्तर से खर्च संबंधी कार्रवाई कर रहा है। पीडीपी संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद ने अनंतनाग सीट पर 576540 रुपये खर्च किए। इसमें सभा पर 4.18 लाख, पार्टी पर 92000, गाड़ियों पर 44000 रुपये शामिल हैं। इसी प्रकार पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोनावर सीट पर 863350 रुपये खर्च किया। इसमें पार्टी से 339950 और स्वयं के 523480 रुपये शामिल हैं।
जानिए, किसने कितना किया खर्च
प्रत्याशी - खर्च (लाख में)
देवेंद्र सिंह राणा 15.21 (तीन लाख पार्टी से)
सज्जाद अहमद किचलू 11.67 (11 लाख अन्य से मदद)
गुलाम मोहम्मद सरूरी 10.89 (10.70 चंदा)
मो. अकबर लोन 10.25
नवांग रिगजिन जोरा 23.12 (20 लाख पार्टी से)
विकार रसूल वानी 10.80 (8.50 लाख चंदा)
चौधरी मो. रमजान 19.41 (3.29 लाख अन्य से)
अजय नंदा 10.35 (10 लाख पार्टी से)
बलवंत सिंह मनकोटिया 14.87 (16.40 अन्य से)
हर्षदेव सिंह 11.89 (13.14 अन्य से)
सलमान अनीस सोज 15.00 (10 लाख पार्टी से)
अब्दुल रहीम राथर 3.82 (3 लाख पार्टी, 1.60 लाख अन्य से)
सज्जाद लोन 16.00 (सभी राशि चंदा से)
हसीब द्राबू 16.99
यशपाल कुंडल 4.44
सुरजीत सलाथिया 9.61 (तीन लाख पार्टी से)
चंद्र प्रकाश गंगा 16.79 (10 लाख पार्टी, 5.16 लाख अन्य से)
लाल सिंह 19.13 (10 लाख पार्टी, 5.89 लाख अन्य से)
राजीव जसरोटिया 13.69
डा. मनोहर लाल शर्मा 9.21 (10 लाख पार्टी, 2.50 अन्य)
खर्चे में ये भी कुछ कम नहीं हैं
निर्मल सिंह 12.99 (10 पार्टी, तीन लाख अन्य से)
कुलदीप राज 14.10
कवींद्र गुप्ता 9.93 (15 लाख पार्टी, 4.20 लाख अन्य से)
राजेश गुप्ता 17.79 (10 लाख पार्टी, 1.97 अन्य से)
कमल वर्मा 11.34 (तीन लाख पार्टी, 5.14 अन्य से)
अश्वनी शर्मा 14.65 (10 लाख पार्टी, 66000 अन्य से)
गगन भगत 21.30 (10 लाख पार्टी से)
बीआर कुंडल 7.44
शाम लाल चौधरी 14.99
आरएस चिब 13.46 (10 लाख पार्टी, 5.24 लाख अन्य से)
अजय सडोत्रा 9.29 (50 हजार अन्य से)
सुखनंदन कुमार 8.68 (10 लाख पार्टी से)
बाली भगत 14.58 (10 लाख, 1.20 अन्य से)
शाम लाल शर्मा 15.47
दविंदर मन्याल 14.57 (10 लाख पार्टी से, तीन लाख अन्य से)
राजीव शर्मा 17.25 (10 लाख पार्टी, 37 हजार अन्य से)
तारा चंद 8.79 (2.71 अन्य से)
डा. कृष्ण लाल 16.96 (10 लाख पार्टी से)
डा. द्राक्षा अंद्राबी 11.80 (10 लाख पार्टी, एक लाख चंदा)
सुरिंदर सिंह सिंगारी 14.67 (10 लाख पार्टी, 1.91 लाख अन्य से)
सुनील शर्मा 14.62 (15 लाख पार्टी, 1.98 अन्य से)
अल्ताफ बुखारी 26.92 (10 लाख पार्टी, 17 लाख स्वयं का)
अब्दुल हक खान 7.24 (2.43 अपना)