फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   candidates are claims his candidacy on social site

सोशल साइट पर पेश की जा रही है उम्मीदवारी

Sun, 27 Jul 2014 03:05 AM IST
Updated Sun, 27 Jul 2014 03:05 AM IST
विज्ञापन
candidates are claims his candidacy on social site

सियासी दलों के नेताओं ने विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारी का दावा पेश करने के लिए अब सोशल मीडिया का सहारा लिया है। अपना नाम चर्चा में लाने के लिए छुटभइये नेताओं तक ने सोशल साइटों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


यहां तक कि इसके जरिये पार्टी हाईकमान के समक्ष दावेदारी पेश करने लगे हैं।कांग्रेस और भाजपा ने उम्मीदवारों की अभी कोई आधिकारिक सूची जारी नहीं की है।

लेकिन, दिलचस्प यह है कि कुछ नेताओं ने अपना नाम चर्चा में लाने के लिए सोशल मीडिया पर 22 जुलाई को भाजपा के जम्मू संभाग के 37 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी।
विज्ञापन

मिशन 44 प्लस के ल‌िए उम्मीदवारों की लगी कतार

candidates are claims his candidacy on social site

यही नहीं, पार्टी नेताओं को भी इसका जवाब देते उन्हें पसीना आ रहा है। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली भारी जीत हासिल हुई थी।

रियासत में विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के मिशन 44 प्लस को लक्ष्य बनाने के बाद टिकट पाने के लिए उम्मीदवार सोशल मीडिया के जरिये अपना नाम उछाल रहे हैं। वाट्सएप के माध्यम से भी यह कवायद चल रही है।

भाजपा के महासचिव बाली भगत का कहना है कि सोशल मीडिया के यहां लाभ भी हैं और नुकसान भी कम नहीं।

इस चुनाव सोशल मीडिया का होगा खूब प्रयोग

candidates are claims his candidacy on social site

वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार के चुनाव में सोशल मीडिया का जमकर प्रयोग होगा। खासतौर से वाट्सएप पर खूब प्रचार होगा।

जानकारों की माने तो जिन लोगों को सोशल मीडिया के प्रयोग की जानकारी कम है वह इन दिनों इसका ज्ञान लेने में जुटे हैं।

इस माध्यम को कुछ लोग निजी स्वार्थों के लिए इस्तेमाल कर भ्रम की स्थिति पैदा करने की कोशिश करते हैं। विस चुनाव के करीब होने से ऐसी स्थिति बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed