{"_id":"2752c164952374a73bfba846cde5b6f6","slug":"canals-water-enter-in-homes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में घुसा नहरी पानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में घुसा नहरी पानी
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Tue, 20 Jan 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील हीरानगर के गांव सांझी मोड़ में नहर का पानी घरों में जाने से लोगों का शिष्टमंडल सोमवार को रावी तवी सिंचाई विभाग के अधिकारियों से मिला।
विज्ञापन
नहर के टूटने की शिकायत करते हुए कहा कि नहर की मरम्मत करवाई जाए। इसके साथ ही गांव को आने वाले रास्ते पर नहर पर बनाई गई पुलिया की ऊंचाई भी बढ़ाई जाए।
शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे पुरुषोत्तम दास ने कहा कि रविवार को नहर का पानी लोगों के घरों में घुस गया। चूंकि नहर गांव के बीच से होकर गुजरती है और घर नहर के स्तर से नीचे हैं।
विज्ञापन
ऐसे में नहर में छोटे-छोटे क्रैक आने पर भी पानी घरों में आ जाता है। उन्होंने कहा कि रविवार को तो पानी बंद करवा दिया गया।
यदि फिर से यही परेशानी हुई तो लोगों को मजबूरन प्रदर्शन करना पड़ेगा। लोगों ने कहा कि गांव के रास्ते में पुलिया की ऊंचाई भी कम है। जिससे नहर में पानी पूरी मात्रा में छोड़े जाने पर पानी ओवरफ्लो करता है। उन्होंने कहा कि पुलिया की ऊंचाई भी बढ़ाई जाए।
विज्ञापन