फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Can get the gift of insurance to the poor

रियासत के BPL परिवारों को मिल सकता है बीमा योजना का तोहफा

Fri, 06 May 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 06 May 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Can get the gift of insurance to the poor
महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दरबार मूव होने के साथ बीपीएल परिवारों को बीमा योजना का तोहफा मिल सकता है। परिवार कल्याण विभाग की ओर से राज्य के सभी 22 जिलों में योजना को लागू करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


इसकी टेंडरिंग प्रक्रिया को दिल्ली से फाइनल किया जाएगा। विभाग ने सीएपीडी विभाग से बीपीएल परिवारों का ब्यौरा लिया है। विभाग के निदेशक डा. बलदेव राज शर्मा के अनुसार बीमा योजना को शीघ्र शुरू करने पर काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन


राज्य में एक जनवरी 2012 में इस स्वास्थ्य बीमा योजना को शुरू किया गया था। पहले चरण में जिला जम्मू और जिला श्रीनगर में इस योजना को अमल में लाया गया। जिला जम्मू में 30529 और श्रीनगर में करीब पांच हजार बीपीएल लाभार्थियों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया गया। लेकिन अगस्त 2013 को स्कीम की अवधि खत्म हो जाने के बाद दूसरे चरण में अब तक इसे शुरू नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे चरण में जम्मू और कश्मीर संभाग से छह-छह जिलों को कवर किया जाना था। लेकिन अब स्वास्थ्य बीमा योजना में सभी 22 जिलों को कवर करने का प्रस्ताव रखा गया है। इस योजना में परिवार के सिर्फ पांच सदस्यों को बीमा लाभ दिया गया है।


इसमें बीमा किश्त में केंद्र सरकार 90 और राज्य सरकार दस फीसदी राशि का वहन करेगी। योजना के तहत लाभार्थी को स्मार्ट कार्ड जारी किया जाता है। लाभार्थी को संबंधित अस्पतालों में निशुल्क चिकित्सा सुविधाओं का लाभ दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed