{"_id":"5767f0324f1c1bd317b47e25","slug":"campaigning-ends-in-anantnag","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनंतनाग में चुनाव प्रचार थमा, 40 कंपनियां शांतिपूर्ण चुनाव के लिए तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनंतनाग में चुनाव प्रचार थमा, 40 कंपनियां शांतिपूर्ण चुनाव के लिए तैनात
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 21 Jun 2016 02:10 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनंतनाग उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार सोमवार की शाम थम गया। मतदान 22 जून को सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के साथ ही नेकां और कांग्रेस उम्मीदवार सहित कुल आठ प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) शांतमनु के अनुसार चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 20 पोलिंग बूथों पर मंगलवार को वेबकैम लगा दिए जाएंगे। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे की भी नजर रहेगी। पूरे मतदान की वीडियोग्राफी होगी। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मतदाता बिना किसी भय तथा डर के मतदान के लिए आएं।
विज्ञापन
कुल 83574 मतदाता हैं। इनमें 42733-पुरुष और 40841-महिला हैं। अनंतनाग में कुल 102 बूथ बनाए गए हैं। इनमें 20 मॉडल बूथ भी होंगे। जहां मतदाताओं के लिए चाय -पानी जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा विस्थापितों के लिए 17 बूथ अलग-अलग स्थानों पर बने हैं।
विज्ञापन
21 जून को वेबकैम लगाने के साथ ही उनका परीक्षण भी कर लिया जाएगा। अनंतनाग में सभी बूथ अतिसंवेदनशील होने की वजह से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। इस महीने की शुरुआत में सुरक्षा बलों पर आतंकी हमले, अलगाववादियों के चुनाव बहिष्कार के आह्वान तथा आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के चुनाव बहिष्कार संबंधी पोस्टर के चलते सभी बूथों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। सभी लाइसेंसी हथियार जमा करा लिए गए हैं।
उप चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए एसएसबी, सीआरपीएफ, सेना और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया गया है। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए 40 कंपनियों की तैनाती की गई है। आपराधिक छवि तथा अलगाववादियों से नाता रखने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। काजी यासिर और मुख्तार अहमद को नजरबंद किया गया है।
ये हैं मैदान में
महबूबा मुफ्ती (पीडीपी), इफ्तिखार हुसैन मिसगर (नेकां), हिलाल अहमद शाह (कांग्रेस) और निर्दल प्रत्याशी के रूप में मंजूर अहमद खान, मुजीबउर्र रहमान, मसरूर अहमद मीर, मुश्ताक अहमद शाह, तेजिंदर सिंह।
चुनाव आयोग ने की वीडियो कांफ्रेंसिंग
चुनाव आयोग ने सोमवार को मतदान की तैयारियों के सिलसिले में वीडियो कांफ्रेंसिंग कर जानकारी हासिल की। सीईओ ने पूरी तैयारियों की सिलसिलेवार जानकारी दी। इस दौरान आब्जर्वर भी मौजूद रहे। आयोग ने लगातार स्थितियों पर बारीक नजर रखने तथा किसी प्रकार की गड़बड़ी की स्थिति में फौरन कार्रवाई करने की हिदायत दी।
अजहर ने रोड शो तो महबूबा ने की बैठक
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पूर्व सांसद मो. अजहरुद्दीन ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो कर वोट मांगे। पीडीपी प्रत्याशी और मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने खन्नाबल में पार्टी नेताओं तथा प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारियों के बाबत जानकारी हासिल की। साथ ही अधिक से अधिक संख्या में वोटरों को बूथों तक लाने को कहा।