फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   camp

मनरेगा योजना के तहत जॉब कार्ड बनाने के लिए गांव ठीकरिया में लगा कैंप

विज्ञापन
camp
आरएस पुरा। मनरेगा योजना के तहत लोगों के नए जॉब कार्ड बनाने के मकसद से ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से क्षेत्र के गांव ठीकरिया में शनिवार को शिविर लगाया गया, लोगों ने अपने जॉब कार्ड बनाने के लिए आवेदन किया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के उप प्रधान सरदार बलविंदर सिंह तथा महासचिव सरदार सुलखान सिंह ने बताया कि गांव में काफी कम संख्या में लोगों के मनरेगा योजना के जॉब कार्ड बने थे, जिसके चलते इस शिविर में नए जॉब कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लोगों की बेहतरी के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। मनरेगा योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार प्राप्त हों, इसके लिए जॉब कार्ड भी बन रहे हैं। उन्होंने पंचायत के लोगों से कहा कि इस योजना का लाभ उठाएं। इस अवसर पर ग्राम सेवक बचन लाल पंच कमलादेवी, मंगत राम सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed