{"_id":"66454dd2066acc8f090ac697","slug":"caltural-news-jammu-news-c-10-jam1008-361113-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोगरी भाषा के उत्थान के लिए अब और जिम्मेदारी बढ़ी : रोमालो राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोगरी भाषा के उत्थान के लिए अब और जिम्मेदारी बढ़ी : रोमालो राम
विज्ञापन
जम्मू। पद्मश्री अवार्डी एवं प्रसिद्ध डोगरी लोक गायक रोमालो राम ने कहा कि डोगरी कला संस्कृति और भाषा को बढ़ावा देने के लिए उनकी जिम्मेदारियां बहुत बढ़ गई हैं। प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता जयेश गुप्ता ने उन्हें सम्मानित किया। बता दें, रोमालो राम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्मश्री से नवाजा गया है। जयेश गुप्ता ने डोगरी भाषा को बढ़ावा देने के लिए रोमालो राम को उनके प्रयासों और काम के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि मां बोली डोगरी को बढ़ावा देना जम्मू क्षेत्र के सभी डोगरों की जिम्मेदारी है। उन्होंने हर किसी से डोगरी बोलने और सभी प्लेटफार्म पर इस भाषा को बढ़ावा देने की अपील की है।
जोनल शिक्षा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त रोमालो राम ने डोगरी लोक गीतों के क्षेत्र में उनके प्रयासों को मान्यता देने के लिए डुग्गर प्रदेश के लोगों और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। इस सम्मान के लिए जयेश गुप्ता और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अब डोगरी कला संस्कृति और भाषा को बढ़ावा देने के लिए उनकी जिम्मेदारियां बहुत बढ़ गई हैं। वह 40 वर्षों से गायन से जुड़े हैं। उन्होंने अपने लोक गायन के माध्यम से लोगों को संस्कृति से जोड़े रखा और आगे भी प्रयास रहेगा। उन्हें 9 फरवरी को पद्मश्री से नवाजा गया था। इस मौके पर रोमालो राम की पत्नी कांता देवी, बेटी पूनम भारती, पूजा भारती और रस भारती मौजूद रहीं।