{"_id":"68361ee1d2fcc02acf06f64a","slug":"caltural-news-in-jammu-jammu-news-c-10-jam1003-623112-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: छड़ी मुबारक यात्रा चार जुलाई से शुरू होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: छड़ी मुबारक यात्रा चार जुलाई से शुरू होगी
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 28 May 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
मंदिर कमेटी के सदस्यों के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा स्रोत - भाजपा
Link Copied
जम्मू। जम्मू से रामबन के शर्वधर पोगल परिस्तान स्थित माता चामुंडा देवी मंदिर के लिए 23वीं छड़ी मुबारक यात्रा चार जुलाई से शुरू होगी। यात्रा जम्मू के बाहु किला स्थित रामेश्वर मंदिर से रवाना होगी और छह जुलाई को माता के दर्शन के बाद वापस लौटेगी। मंगलवार को यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा से मंदिर के संरक्षक राजीव चरक की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मंदिर क्षेत्र को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग का ज्ञापन सौंपा। सत शर्मा ने कहा कि धार्मिक स्थलों के विकास से न केवल आस्था को मजबूती मिलती है, बल्कि स्थानीय पर्यटन, सड़कों और अन्य बुनियादी ढांचे का भी विकास होता है। केंद्र सरकार धार्मिक सर्किटों के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। जम्मू-कश्मीर में तीर्थ यात्राओं को बढ़ावा देने के लिए कई परियोजनाएं युद्धस्तर पर चल रही हैं। चामुंडा देवी मंदिर जम्मू क्षेत्र का प्रमुख तीर्थ स्थल है। इसका विकास धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से बेहद जरूरी है। राजीव चरक ने कहा कि डेढ़ महीने तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में यात्रा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ तीरथ सिंह, पूर्व अध्यक्ष ठाकुर गंधर्व सिंह, पूर्व सरपंच उधम सिंह, सुरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, आनंद सिंह शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।