फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cabinet sub-committee formed for food security act

खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लिए कैबिनेट सब कमेटी गठित

Thu, 19 Nov 2015 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 19 Nov 2015 09:13 PM IST
विज्ञापन
cabinet sub-committee formed for food security act
राज्य कैबिनेट ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 को जम्मू कश्मीर में लागू करने के लिए कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन


सब कमेटी में उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह संयोजक रहेंगे और उपभोक्ता एवं जन वितरण मंत्री, वित्त, श्रम और रोजगार एवं संस्कृति मंत्री कमेटी के सदस्य रहेंगे।

सब कमेटी सरकार को अपनी सिफारिशों पर आधारित रिपोर्ट 25 नवंबर तक सौंपेगी। एक अन्य फैसले में कैबिनेट ने 330 मेगावाट क्षमता की बांडीपोरा जिले में किशनगंगा पन बिजली परियोजना से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास योजना के लिए भी सब कमेटी के गठन को मंजूरी प्रदान की।
विज्ञापन


कमेटी में उपमुख्यमंत्री को संयोजक बनाया गया है। राजस्व, वन, राहत एवं पुनर्वास के अलावा वित्त मंत्री कमेटी के सदस्य रहेंगे। कमेटी अपनी रिपोर्ट 25 नवंबर तक सौंपेगी। अन्य फैसले में कैबिनेट ने डल झील में हाउस बोटों को फिर से संगठित करने व वैज्ञानिक तरीके से कचरे के प्रबंधन के लिए 29.50 करोड़ के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed