{"_id":"584991ed4f1c1b732a448472","slug":"cabinet-meeting-tommorow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में कैबिनेट बैठक कल, बजट सत्र के कैलेंडर पर लगेगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में कैबिनेट बैठक कल, बजट सत्र के कैलेंडर पर लगेगी मुहर
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 08 Dec 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
सीएम महबूबा मुफ्ती के साथ डिप्टी सीएम
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतकालीन राजधानी जम्मू में दरबार खुलने के बाद महबूबा सरकार की पहली कैबिनेट बैठक शुक्रवार को शाम चार बजे सचिवालय में होगी। बैठक में बजट सत्र के कैलेंडर को मंजूरी दी जा सकती है। इसके साथ ही रियासत के हालात और पंचायत राज एक्ट में संशोधन के प्रस्ताव पर भी कैबिनेट गौर करेगी।
सूत्रों का कहना है कि बैठक में बजट सत्र के कैलेंडर को मंजूरी मिलेगी। बजट सत्र दो जनवरी से प्रस्तावित है। विधानसभा अध्यक्ष की ओर से सरकार को इस बाबत तिथि भेजी गई है। माना जा रहा है कि कश्मीर हिंसा की वजह से श्रीनगर में सत्र न चलने की वजह से इसकी भरपाई के लिए यहां डेढ़ महीने का सत्र हो सकता है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कैबिनेट बैठक के एजेंडे में कृषि विभाग के भर्ती नियम 1988 में संशोधन का प्रस्ताव भी शामिल है। इसके अलावा पंचायत राज एक्ट में संशोधन और हलका पंचायतों के परिसीमन के प्रस्ताव पर भी कैबिनेट गौर करेगी।
विज्ञापन
कैबिनेट में विकास कार्यों के लिए भूमि ट्रांसफर के मामलों पर भी विचार किया जाएगा। प्रशासनिक स्तर पर कुछ तबादले भी हो सकते हैं।