फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cabinet meeting postponed due to Uproar in assembly

विधानसभा में हंगामे के बाद कैबिनेट बैठक टली

Tue, 31 Jan 2017 09:33 PM IST
Updated Tue, 31 Jan 2017 09:33 PM IST
विज्ञापन
cabinet meeting postponed due to Uproar in assembly
विधानसभा में हंगामा - फोटो : AMAR UJALA
मुख्यमंत्री के 370 पर बयान के बाद विधानसभा में मंगलवार को हुए हंगामे के बाद दोपहर तीन बजे प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक भी टल गई। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बैठक टालने का फैसला किया और इसकी सूचना सभी कबीना मंत्रियों को दे दी गई। 
विज्ञापन


नाम न छापने की तर्ज पर कबीना मंत्री ने बताया कि दोपहर तीन बजे सचिवालय में ही कैबिनेट बैठक प्रस्तावित थी। उन्हें करीब पौने तीन बजे बैठक स्थगित होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन


कैबिनेट बैठक में विधान परिषद में पारित हुए महाराजा हरि सिंह की जयंती पर राजकीय अवकाश पर भी चर्चा होनी थी। इसके अलावा कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर करने और बर्फबारी के बाद के हालात पर चर्चा पर फैसले भी लिए जाने थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एक अन्य मंत्री ने बताया कि कैबिनेट बैठक टलने का कारण कई मंत्रियों का जम्मू में मौजूदा न होना भी रहा। उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह भी सीमावर्ती क्षेत्र ज्यौड़ियां में थे। प्रस्तावित कैबिनेट बैठक के टलने पर भाजपा और पीडीपी में चर्चाओं का दौर तेज है। हालांकि मंत्री इसे कोई गंभीर मुद्दा नहीं मान रहे हैं। उनका कहना है कि कैबिनेट बैठक की नई तिथि को सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री से परामर्श कर तय कर लेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed