फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cabinet decision to advance the process of assembly budget session

विधानसभा के बजट सत्र की अग्रिम प्रक्रिया का फैसला

Thu, 19 Nov 2015 08:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 19 Nov 2015 08:41 PM IST
विज्ञापन
cabinet decision to advance the process of assembly budget session
विधानसभा के बजट सत्र की अग्रिम प्रक्रिया शुरू करने का रियासती कैबिनेट ने फैसला लिया है। इसके लिए विधि, न्याय और संदीय मामलों के विभाग को राज्य संविधान के अंतर्गत राज्य विधानसभा का सत्र अग्रिम शुरू करने का मामला आगे बढ़ाने को मंजूरी प्रदान की गई है।
विज्ञापन


बैठक में पूंजिगत व्यय राशि सहित प्रत्येक हैड में पचास फीसदी बजट आवंटन फरवरी के आखिरी सप्ताह या मार्च के पहले सप्ताह तक कर देने को भी मंजूरी प्रदान कर दी गई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की अध्यक्षता में शीतकालीन राजधानी जम्मू में हुई कबीना की बैठक में फैसला लिया गया हैं कि अग्रिम राशि आवंटन से विभाग एक अप्रैल से खर्च कर सकेंगे और उनके पास तैयारी के लिए भी पर्याप्त समय रहेगा। कैबिनेट ने जिला विकास बोर्ड की प्रत्येक जिलों में होने वाली बैठकों को मार्च के आखिरी सप्ताह तक करवा लेने के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया कि प्रत्येक साल अगस्त माह के मध्य में ग्रीष्मकालीन सत्र में मध्यावधि बजट समीक्षा हुआ करेगी। विधि विभाग इसके लिए राज्य संविधान के तहत दस दिनों तक अवधि बढ़ा सकता है ताकि मध्यावधि बजट सत्र पर चर्चा और वोटिंग करवाई जा सकें।


कैबिनेट ने इसके अलावा एक ओर फैसले में गत वित्त वर्ष के पूरे तथ्य और आंकड़ों पर आधारित आर्थिक सर्वे रिपोर्ट भी ग्रीष्मकालीन सत्र में पेश करने और इस पर चर्चा करवाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed