{"_id":"d03042914103ba8b8a0aee524bbaabf5","slug":"buy-pg-course-brochure-from-j-k-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेके बैंक से मिलेंगे पीजी कोर्स के ब्रोशर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेके बैंक से मिलेंगे पीजी कोर्स के ब्रोशर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 23 Jul 2014 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू यूनिवर्सिटी और मान्यता प्राप्त कालेजों में पीजी कोर्सों में दाखिला लेने से वंचित हुए विद्यार्थियों के लिए अब दूसरा विकल्प खुला है।
विज्ञापन
बुधवार को डायरेक्टोरेट आफ डिस्टेंस एजूकेशन विभाग (दूरस्थ शिक्षा विभाग) की ओर से पीजी कोर्सों में दाखिला पाने के लिए एप्लीकेशन कम ब्रोशर जारी किए।
आनलाइन आवेदन करने की तिथि 28 जुलाई से लेकर ग्यारह अगस्त तक है। अस्सी रुपये की लेट फीस के साथ बारह अगस्त से लेकर अठारह अगस्त तक भी आवेदन किया जा सकता है। विद्यार्थी अपने आवेदन पत्र को डाक के जरिये विभाग के नाम भेज सकते हैं।
विज्ञापन
वहीं विभाग आवेदन पत्र की छंटनी करने के बाद आनलाइन विद्यार्थियों की सूची जारी करेगा। विभाग की ओर से जेएंडके बैंक के विभिन्न शाखाओं में एप्लीकेशन कम ब्रोशर जारी किए।
विज्ञापन
विभाग में विद्यार्थियों को सोशियोलाजी, हिंदी, इंग्लिश, डोगरी, उर्दू, कामर्स, बिजनेस मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, कामर्स, राजनीति शास्त्र और इकनामिक्स जैसे विषयों में पीजी कोर्सों के लिए आसानी से दाखिला मिल सकता है।
जम्मू यूनिवर्सिटी और मान्यता प्राप्त कालेजों में निर्धारित सीटों के चलते काफी संख्या में विद्यार्थियों को अपने मनपसंद विषयों में दाखिला नहीं मिल पाता है।
विद्यार्थियों के लिए आगे की पढ़ाई को जारी करने के लिए दूरस्थ शिक्षा विभाग एक अन्य विकल्प होता है। इसमें विद्यार्थियों को पंद्रह दिन के पर्सनल कांटेक्ट प्रोग्राम में शामिल होकर लेक्चर सुनकर अपने एसाइनमेंट जमा करवाने के बाद अलग-अलग सेमेस्टर के हिसाब से परीक्षाएं देनी होती हैं।
केएएस परीक्षा के लिए आसानी होगी
डायरेक्टोरेट आफ डिस्टेंस एजूकेशन विभाग के डिप्टी रजिस्ट्रार डा. राज कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से इसी सत्र में इकनामिक्स और राजनीति शास्त्र को शामिल किया गया है।
डा. राज कुमार ने बताया कि इन विषयों के शामिल होने से केएएस और सिविल परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए आसानी रहेगी।
उन्होंने बताया कि इन विषयों की तरह ही अन्य विषयों को भी डिस्टेंस एजूकेशन विभाग में शामिल करने का विचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि शायद आने वाले साल में अन्य विषयों को भी शामिल किया जा सकता है।