फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   butcher includes in Pakistan bat team

Exclusive: LoC पर गोलों से हारी पाकिस्तानी सेना ने अब लिया कसाइयों का सहारा

Sat, 26 Nov 2016 12:06 PM IST
अजय मीनिया, अमर उजाला/जम्मू
अजय मीनिया, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 26 Nov 2016 12:06 PM IST
विज्ञापन
butcher includes in Pakistan bat team
पाकिस्तानी सेना - फोटो : File Photo
भारतीय सेना से गोलाबारी की लड़ाई में मात खाकर पाक सेना अब हैवानियत पर उतर आई है। पाक सेना ने सीमा पार घुसपैठ कर भारतीय सेना के जवानों से बर्बरता के लिए कसाइयों का सहारा लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


पाकिस्तान की बार्डर एक्शन टीम (बैट) में सबसे अधिक संख्या कसाइयों की है। इस टीम में पाक सेना, आईएसआई कर्मी, लश्कर, हिजबुल, जैश ए मोहम्मद संगठन के आतंकी और कसाई शामिल होते हैं।
विज्ञापन


10 से 12 लोगों की इस टीम में एक कसाई रखा जाता है, लेकिन अब इस टीम में कसाइयों की संख्या अधिक कर दी गई है। सीमा पर लगातार भारतीय सेना और बीएसएफ से मुंह की खाने वाली पाक सेना बैट टीम को आगे कर रही है। इसी का नतीजा है कि पिछले एक महीने में दो बार बैट टीम ने हमला कर भारतीय सेना के जवान के साथ बर्बरता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तो इसलिए कश्मीर को चुना गया?

butcher includes in Pakistan bat team
Indian Army - फोटो : Amar Ujala
बौखलाहट से बैट टीम में कसाइयों को अधिक शामिल किया गया है, ताकि जवानों के साथ बर्बरता की जाए। वर्ष 2012 में पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में बैट टीम ने हमला किया था। तब एक जवान का सिर काटकर बैट टीम अपने साथ ले गई। इस टीम में भी दुल्ला नाम का कसाई शामिल था।

सूत्रों का कहना है कि दुल्ला की तरह से ही खूंखार कसाई इस टीम में शामिल हैं। यह बैट टीम में आते हैं और कुछ सेकेंड में ही जवानों के साथ बर्बरता कर लौट जाते हैं। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद यह टीम ज्यादा सक्रिय हुई है। इसलिए बैट टीम हमले कर रही है। 

बैट टीम पहले पुंछ सेक्टर में अधिक सक्रिय थी। 2012 में पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर, इसके बाद 2013 में पुंछ के चक्कां दा बाग, 2008 में नौशेरा में बैट टीम ने हमला किया। करीब डेढ़ महीना पहले भारतीय सेना ने पुंछ सेक्टर में सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया। इसलिए अब बैट टीम ने पुंछ को छोड़कर कश्मीर को चुन लिया है। इसी वजह से कश्मीर में अधिक बैट हमले किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed