फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BUSINESS UNITS IN JAMMU KASHMIR FACING POWER CRISIS

जम्मू-कश्मीर में बिजली के लिए तरस रहे हैं उद्यमी

Tue, 18 Apr 2017 04:52 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 18 Apr 2017 04:52 PM IST
विज्ञापन
BUSINESS UNITS IN JAMMU KASHMIR FACING POWER CRISIS
बिजली न मिलने से नुकसान - फोटो : डेमो फोटो

जम्मू की बाड़ी ब्राह्मणा की औद्योगिक इकाइयों में बिजली के नए कनेक्शन न मिलने से उद्यमियों में रोष है। बिजली विभाग की लेटलतीफी उद्यमियों को नुकसान पहुंचा रही है, जिससे उद्यमी खासे खफा हैं। औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े बिजली के मामलों को लेकर बिजली विभाग की हर महीने बैठक होनी होती है, लेकिन पिछले एक साल में एक बार ही बैठक हुई।

विज्ञापन


इसमें भी कुछ ही कनेक्शन पास किए गए। रिन्यूएबल, एडिशनल कनेक्शन और नए कनेक्शन की करीब एक दर्जन फाइलें विभाग के पास धूल फांक रही है। इनमें से कुछ को क्लीयर किया गया। बाड़ी ब्राह्मणा औद्योगिक एसोसिएशन के प्रधान ललित महाजन ने बताया कि विभाग ने कई फाइलों को रिजेक्ट कर दिया। लेकिन यह फाइलें विभाग की ओर से तैयार की गई।
विज्ञापन


खुद विभाग के कर्मियों ने आवेदन भरे। अब इसमें कोई कमी है तो वो विभाग की जिम्मेदारी है न की उद्यमियों की। कई इकाइयां बिजली के कनेक्शन न मिलने की वजह से बंद पड़ी हुई है। इससे करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। कई इकाइयों को एडिशनल कनेक्शन की आवश्यकता होती है। यह भी नहीं दिए जा रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed