फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Shopkeepers are facing the brunt of recession due to change of bus route in Jammu

अखनूर: जम्मू की बसों का रूट बदलने से दुकानदार झेल रहे मंदी की मार

Wed, 14 Dec 2022 09:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Wed, 14 Dec 2022 09:15 AM IST
सार

दुकानदारों ने एसडीएम को बताया कि पहले जम्मू से पलांवाला जाने वाली बसें स्टील ब्रिज से आती थीं और बस स्टैंड पर रुकती थीं। इससे दुकानदारों को मंदी का सामना नहीं करना पड़ता था। 

विज्ञापन
Shopkeepers are facing the brunt of recession due to change of bus route in Jammu
अखनूर के दुकानदार एसडीएम को ज्ञापन देते हुए। - फोटो : RSPURA

विस्तार

अखनूर कस्बे के बस स्टैंड पर जम्मू से आने वाली बसों के न रुकने से मंदी की मार झेल रहे दुकानदारों का शिष्टमंडल मंगलवार को एसडीएम अखिल सडोत्रा से मिला। उनको पेश आ रही समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन


समाजसेवी रघुवीर सिंह, सुशील शर्मा के नेतृत्व में शिष्टमंडल में शामिल दुकानदारों ने एसडीएम को बताया कि पहले जम्मू से पलांवाला जाने वाली बसें स्टील ब्रिज से आती थीं और बस स्टैंड पर रुकती थीं। इससे दुकानदारों को मंदी का सामना नहीं करना पड़ता था। 
विज्ञापन


अब जबकि जम्मू से पलावाला जाने वाली बसें नए पुल से वाया दस्काल से होते हुए बस स्टैंड पर न रुकते हुए ज्यौड़ियां पलांवाला चली जाती हैं, जिससे कस्बे में जाम की स्थिति बन जाने के साथ दुकानदारों को मंदी की मार का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों ने एसडीएम से आग्रह किया कि पूर्व की तरह जम्मू से पलांवाला जाने वाली बसें स्टील ब्रिज से आएं और पलांवाला से जम्मू जाने वाली बसें वाया दस्काल से जाएं। इससे जाम की समस्या से निजात पाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने दुकानदारों की समस्याओं को सुनने के पश्चात दुकानदारों को आश्वासन दिया कि आप लोगों की समस्याओं का समाधान जल्द ही कर दिया जाएगा। शिष्टमंडल में शालू पंडित, विल्लू शर्मा, राकेश कुमार, शामलाल, विजय कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed