फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Business news

Jammu News: सब्सिडी और ब्याज में सरकार छूट दे तो बन सकती है बात

विज्ञापन
Business news
विनोद सचदेव। अमर उजाला
- जम्मू ट्रेड एंड लाॅजिस्टिक काॅन्क्लेव-2025 में कारोबारियों ने रखी अपनी बात
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। ग्रेटर कैलाश स्थित बैंक्वेट हाॅल केसी रेगेल में आयोजित जम्मू ट्रेड एंड लाॅजिस्टिक कान्क्लेव में पहुंचे रियल इस्टेट कारोबारियों व साॅल्यूशंस से जुड़े लोगों ने अपनी बात रखी। उन्होंने सरकार से मांग की कि देश के दूसरे कोने में माल भेजने में आ रहे किराए के खर्च में कटौती के साथ ही सब्सिडी दी जाए। इससे व्यापार बढ़ेगा और अन्य राज्यों के व्यापारी भी यहां कारोबार करने के लिए इच्छुक होंगे।
-------

कथनी और करनी में नहीं होना चाहिए अंतर
जो भी सरकारी स्तर पर लाॅजिस्टिक व ट्रेड को बढ़ावा देने के लिए प्रयास हों इनमें कथनी व करनी में अंतर नहीं होना चाहिए। तभी इसका लाभ व्यापारियों, स्टार्टअप वाले युवा उद्यमियों को मिलेगा। जो बात कही जाती है उसको पूरा करने के प्रति गंभीरता नहीं दिखती। मेडिकल उपकरण आज भी बड़ी संख्या में चीन व अन्य देशों से ही आ रहे हैं। देश में भी इस तरह के प्लांट लगाए जाएं जहां पर लाॅजिस्टिक की पहुंच आसान व सस्ती हो। शहर में बड़े कारपोरेट स्तर पर अस्पताल की जरूरत है।
विज्ञापन


-डाॅ. वरिंदर शर्मा, रेडियोलाॅजिस्ट
--------
टाउनशिप प्लान करने के लिए मास्टर प्लान का इंतजार
शहर में रियल इस्टेट के क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं। देश के बड़े शहरों की तुलना में यहां पर जमीन की खरीद काफी महंगी साबित हो रही है। इससे इस क्षेत्र में कदम रखने से पहले रियल इस्टेट कंपनियां डर रही हैं जो शंकाएं हैं उनका समाधान जरूरी है। अभी शहर का मास्टर प्लान भी लागू नहीं हो सका है ऐसे में किस तरह निर्माण शुरू होंगे। फ्लैट सिस्टम अभी पाइपलाइन में है। सरकार को चाहिए कि राह में जो बाधाएं हैं उनको दूर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-विप्लव गुप्ता, रियल इस्टेट कारोबारी
------
इंडस्ट्रियल पैकेज देने की
जरूरत, जीएसटी में मिले छूट
सरकार को चाहिए कि लाॅजिस्टिक इंडस्ट्री को जीएसटी व बैंक की तरफ से लगाए गए ब्याज में छूट मिले। तभी इसका फायदा इस क्षेत्र के कारोबारियों को मिल सकेगा। बाहर माल भेजने व लाने में काफी पैसा खर्च होता है जबकि कच्चा माल सस्ता पड़ना चाहिए। जम्मू के लिए बाहर से माल मंगवाना मजबूरी है। इस समस्या को खत्म करने की जरूरत है। सरकार इंडस्ट्रियल पैकेज दे और जीएसटी में छूट देने का फैसला करे तो बात बन सकती है।


- अमरजीत सिंह कुकरेजा, लाॅजिस्टिक कारोबारी
---

बाहर माल बनाकर भेजने में भी
टैक्स, इसे खत्म किया जाना जरूरी

जम्मू से बीते 40 वर्षों से ट्रांसफार्मर बनाकर अन्य प्रदेशों को सप्लाई कर रहे हैं। बनाने से लेकर बेचने तक में टैक्स देना पड़ रहा है। इसमें सब्सिडी के साथ ही भाड़े में भी कटौती करना सरकार का काम है ताकि व्यापार को बढ़ावा मिल सके। बाजार में प्रतिस्पर्धा बहुत है। ऐसे में सरकार को युवा स्टार्टअप को बढ़ावा देने की जरूरत है। कच्चे माल में इनपुट टैक्स पर छूट देनी चाहिए।
-विनोद सचदेव, उद्योगपति, जम्मू

विनोद सचदेव। अमर उजाला

विनोद सचदेव। अमर उजाला

विनोद सचदेव। अमर उजाला

विनोद सचदेव। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed