फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   business

56 खाद्य व्यवसाय संचालकों को लाइसेंस जारी

विज्ञापन
business
जम्मू। वेयर हाउस में शुक्रवार को ड्रग्स एंड फूड कंट्रोल आर्गनाइजेशन के खाद्य सुरक्षा विंग की ओर से लगाए गए विशेष एफएसएसएआई लाइसेंस और पंजीकरण शिविर में मौके पर 56 खाद्य व्यवसाय संचालकों को नए लाइसेंस जारी किए गए। इसमें मुख्य रूप से अनाज मंडी के थोक व्यापारी शामिल थे।
विज्ञापन

ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट के सहयोग से लगाए गए इस शिविर में 16 लाइसेंसों का नवीनीकरण भी किया गया। इनवाइस पर एफएसएसएआई लाइसेंस नंबर के अनिवार्य उल्लेख पर आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन जम्मू कश्मीर द्वारा जारी सलाह के बारे में फेडरेशन सदस्यों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

फेडरेशन के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि यह पहल व्यवसाय करने में आसानी को बढ़ावा देने के लिए की गई है। फेडरेशन ने अपने व्यापारियों की कागजी कार्रवाई अपने स्तर पर कराने का फैसला किया है ताकि वे कारोबार पर ध्यान दे सकें। मौके पर लाइसेंस और पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान फेडरेशन पदाधिकारियों में मुनीश महाजन, अभिमन्यु गुप्ता, शाम लाल लंगर, विशाल गुप्ता, अमित गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed