{"_id":"5d76b4378ebc3e93c02af7d5","slug":"business-jammu-city-news-jmu192875887","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई लाइसेंस फीस मसले पर व्यापारियों के साथ फिर होगी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई लाइसेंस फीस मसले पर व्यापारियों के साथ फिर होगी बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नई लाइसेंस (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) फीस के मुद्दे पर व्यापारियों के कड़े तेवर के कारण नगर निगम फिर से बैठक बुला कर सुझाव लेगा। अगर व्यापारी फैसले से संतुष्ट होंगे, तभी इसे लागू किया जाएगा। बैठक के लिए जल्द ही तारीख तय की जाएगी।
निगम की ओर से 17 जुलाई को बुलाई जनरल हाउस की बैठक में एनओसी फीस में कई गुणा बढ़ोतरी की गई थी। इसमें वार्षिक और नवीनीकरण फीस में अलग-अलग पैमाना तय किया गया। बढ़ी फीस को लेकर शुक्रवार को नोटिफिकेशन भी जारी कर दी गई। इस मुद्दे पर शनिवार को जेसीसीआई के चैंबर हाउस में हुई बैठक में व्यापारियों ने कड़ी आपत्ति जताई। आखिरकार एनओसी फीस को फिलहाल अमल में नहीं लाने का फैसला किया गया।
डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा ने कहा कि मसले पर दोबारा व्यापारियों के साथ बैठक की जाएगी। इसकी तारीख जल्द तय की जाएगी। संतुष्ट होने पर ही फैसले को लागू किया जाएगा।