फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Buses can run on interstate routes in Unlock 4, coronavirus in jammu kashmir

जम्मू-कश्मीरः अनलॉक-4 में अंतरराज्यीय मार्गों पर चल सकती हैं बसें

Mon, 31 Aug 2020 10:05 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 31 Aug 2020 10:05 AM IST
विज्ञापन
Buses can run on interstate routes in Unlock 4, coronavirus in jammu kashmir
जेकेएसआरटीसी - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में अनलॉक-4 की गाइडलाइन में अंतरराज्यीय मार्गों पर यात्री वाहनों को परिचालन की अनुमति मिल सकती है। पहले चरण में सरकार केवल सरकारी बसों को चलाने की अनुमित दे सकती है। इसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं। परिवहन विभाग ने भी इस पर अपनी सहमति जताई है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की तरफ से चौथी अनलॉक प्रक्रिया में अंतरराज्यीय मूवमेंट पर रोक खत्म की गई है। इसके बाद प्रदेश सरकार की अब सरकारी इंटर स्टेट बस परिवहन सेवा शुरू होने की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं। प्रदेश सरकार अपनी गाइडलान में जेकेएसआरटीसी की अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू कर सकती है।

विज्ञापन


सरकार पहले ट्रायल के रूप में केवल सरकारी बसों को ही चलाने की अनुमित देगी। कोरोना के कारण पांच महीन से अंतरराज्यीय मार्गों पर यात्री वाहनों के परिचालन पर पाबंदी है। जेकेएसआरटीसी पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड आदि राज्यों के लिए अंतरराज्यीय बस सेवा का संचालन करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में सरकार सिर्फ सरकारी बसों को परिचालन की अनुमित दे सकती है। परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस पर विचार चल रहा है और उम्मीद है सरकारी बसों को परिचालन की अनुमित मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed