{"_id":"60dcd7f98ebc3e7f510f0e6b","slug":"bus-stand-development-facilities-jammu-news-jammu-city-news-jmu2384999135","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसी हफ्ते शुरू होगा नया बस स्टैंड, एआरटीओ के आदेश का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसी हफ्ते शुरू होगा नया बस स्टैंड, एआरटीओ के आदेश का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर में 203 करोड़ रुपये से बने बस टर्मिनल कम बस स्टैंड को इसी सप्ताह से शुरू करने की तैयारी है। एआरटीओ के आदेश का इंतजार है। बुधवार को इसका टिकट काउंटर हॉल को खोल दिया गया। अब अलग-अलग रूट के लिए यहीं से बस की टिकट मिलेगी।
हालांकि नए बस स्टैंड का उद्घाटन 11 फरवरी, 2021 को कर दिया था, लेकिन कुछ बाधाएं आने से यहां से बसों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई। इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया। बुधवार को एआरर्टीओ ईशा चिब, एसपी ट्रैफिक प्रदीप सिंह, डीटीआई सतविंद्र सिंह ने दुकानदारों और ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक कर समस्याएं जानने के साथ दिशानिर्देश जारी किए। भाजपा ट्रांसपोर्ट सेल के राज्य समन्वयक आशुतोष गुप्ता ने बैठक में बताया कि बस स्टैंड को बने छह माह बीत चुके हैं, अभी तक इसे शुरू नहीं किया गया।
एआरटीओ ईशा चिब ने कहा कि जल्द आदेश जारी कर नए बस स्टैंड को बसों की आवाजाही के लिए खोला जाएगा। दुकानदारों ने बताया कि उन्हें दुकानें आवंटित होने के बावजूद कारोबार ठप पड़ा है। ट्रैफिक एसपी प्रदीप सिंह ने भी दुकानदारों और ट्रांसपोर्टरों की समस्याएं जल्द हल करने का आश्वासन दिया। बैठक में दुकानदार एसोसिएशन के अध्यक्ष मधु शर्मा, रोशन शर्मा, संजीव शर्मा, रवि शर्मा, विशाल गुप्ता, गुलशन गुप्ता, एम दत्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-----
एक साथ पार्क हो सकेंगी 80 बसें
नए बस स्टैंड में एक साथ 80 बसें पार्क हो सकेंगी। सवारियों को निर्धारित काउंटरों से अपने गंतव्य के लिए बस पकड़नी होगी। बस टर्मिनल की दूसरी और तीसरी मंजिल में पार्किंग शुरू की जाएगी। चौथी और पांचवीं मंजिल में भी काम पूरा होने के बाद इसे शुरू किया जाएगा।