फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bus stan problem

बस स्टैंड के विकास पर खर्च होंगे 35 लाख

विज्ञापन
bus stan problem
आरएस पुरा बस स्टैंड की जर्जर हालत - फोटो : RSPURA
आरएस पुर। कस्बे के बस स्टैंड की हालत काफी बदहाल हो चुकी है। इसमें सुधार किए जाने के लिए म्यूनिसिपल कमेटी की तरफ से कारगर कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इससे लोगों में रोष है। उन्होंने बस स्टैंड की हालत में सुधार करने की है। दूसरी तरफ म्यूनिसिपल कमेटी चेयरमैन सतपाल पप्पी का कहना है कि बस स्टैंड को विकसित करने के लिए 35 लाख रुपये का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा गया है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि यह बस स्टैंड काफी पुराना है। वर्तमान समय को देखते हुए इसमें सुधार किया जाना चाहिए। लेकिन इसके बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। बस स्टैंड में बसो का इंतजार कर रहे यात्री कृष्ण लाल ने कहा कि बस स्टैंड की भीतर कई स्थानों पर सड़क जर्जर है। इसे पक्का नहीं किया जा रहा। सुरेश कुमार ने कहा कि बस स्टैंड में बना यात्री शेड गिरने के कगार पर है। लोगों द्वारा स्टैंड में दो पहिया वाहन व रेहड़िया आदि खड़ी कर दी जा रही हैं। म्यूनिसिपल कमेटी द्वारा हर वर्ष टेंडर करने पर लाखों रुपये बस यूनियन से प्राप्त किए जाते हैं। इसके बावजूद लोगों को बस स्टैंड में बेहतर सुविधाएं नहीं मिल रही। बारिश होने पर बस स्टैंड में बने गड्ढों के चलते पानी भरा होने पर यात्रियों को बसों में बैठ पाने व उतरने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टैंड में लगी अधिकतर स्ट्रीट लाइटें खराब होने पर इन्हें ठीक नहीं किए जाने पर अंधेरा होने पर यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

----
बस स्टैंड के यात्री शेड के लिए 35 लाख रुपये खर्च करने का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। शीघ्र ही इसका कार्य आरंभ किया जाएगा। सांसद जुगल किशोर द्वारा बस स्टैंड की सड़क के लिए 15 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। मौसम बेहतर होने पर बस स्टैंड की सड़क का कार्य आरंभ कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड में बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए अतिरिक्त सफाई कर्मियों को नियुक्त किया गया और लोगों को भी चाहिए कि वह सफाई कर्मियों से बस स्टैंड को साफ-सुथरा रखने के लिए सहयोग करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सतपाल पप्पी, चेयरमैन, म्यूनिसिपल कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed