फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bus news

Jammu News: अगले महीने से शहर में देर रात तक चलेंगी ई बसें

विज्ञापन
bus news
जम्मू। शहर में जून माह से ई बस सेवा अब देर रात तक शहरवासियों को मिलेगी। मौजूदा समय में दस बजे तक बस सेवा मिल रही है। अब शहर के बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, अखनूर रोड, कुंजवानी जैसे स्टेशनों के लिए रात्रिकालीन सेवा भी शुरू होने जा रही है। रात्रिकालीन सेवा में पांच ई-बसें रात 10 से 12 बजे तक चलेंगी। इससे लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

यह सुविधा श्री अमरनाथ यात्रा के चलते भी शुरू की जा रही है। यात्रा के दौरान शहर में काफी रश रहता है। देशभर से श्रद्धालु जम्मू शहर में रुकते हैं। इसके अलावा स्थानीय लोग को भी राहत मिलेगी। दस बजे के बाद लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए ई रिक्शा या फिर ऑटो का सहारा लेना पड़ रहा है। ऐसे में जेब काफी ढीली हो रही है। शाम आठ बजे के बाद शहरभर में मेटाडोर सेवा बंद हो जाती है। इसके बाद लोगों को परेशानी पेश आती है। अब ई बसें चलने से लोगों को सुविधा मिलेगी। कम किराये में रात को भी घर तक पहुंचा जा सकता है। रात्रिकालीन सेवाओं में पांच ई-बसें चलाने की तैयारी है। रात दस से लेकर 12 बजे तक शहरभर में चलेंगी।
विज्ञापन



कोट
रात्रिकालीन सेवाएं शुरू की जाएगी। मौजूदा समय में 12 बजे तक सेवा बढ़ाने की तैयारी है। इससे लोगों को कम किराये में गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आशीष आनंद, जीएम वित्त, स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed