फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   burhan father Met With shri shri ravi shankar

श्रीश्री रविशंकर से मिलने के बाद बोला आतंकी बुरहान का पिता, 'हुर्रियत से हो बिना शर्त बात'

Mon, 29 Aug 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 29 Aug 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
burhan father Met With shri shri ravi shankar
श्री श्री रविशंकर के साथ बुरहान के पिता - फोटो : Amar Ujala
हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के पिता मुजफ्फर वानी ने श्रीश्री रविशंकर से मुलाकात के बाद घाटी लौटकर कहा, उसने श्रीश्री से कश्मीर समस्या के हल को लेकर बातचीत की।
विज्ञापन


उसने बताया कि बंगलूरू में डायबिटीज का इलाज कराने के सिलसिले में उसे श्रीश्री का आश्रम ही सुरक्षित स्थान लगा। श्रीश्री द्वारा पूछे जाने पर उसने कहा कि उन्हें कश्मीर में खुद आकर हालात देखने चाहिएं।
विज्ञापन


स्थानीय समाधान पर उसने श्रीश्री से कहा कि हुर्रियत कश्मीर का नेतृत्व करती है और उसके साथ बिना किसी शर्त के बातचीत करने से ही स्थायी हल निकल सकता है। भारतीय संविधान के दायरे में रहकर संवाद की शर्त से कोई हल नहीं निकल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्वीटर पर श्री श्री की हुई आलोचना

burhan father Met With shri shri ravi shankar
श्रीश्री रविशंकर - फोटो : gettty
गौरतलब है कि मारे गए हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के पिता मुजफ्फर वानी ने श्री श्री रविशंकर से बंगलुरू स्थित आर्ट आफ लिविंग आश्रम में मुलाकात की थी।

बुरहान के पिता ने श्री श्री के आश्रम में दो दिन बिताए और कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इसकी जानकारी खुद श्री श्री रविशंकर ने ट्विटर पर साझा की। श्री श्री ने आर्ट आफ लिविंग फाउंडेशन के अधिकृत ट्विटर हैंडल से खबर को फोटो सहित सार्वजनिक किया। इसके बाद ट्विटर पर श्री श्री की काफी आलोचना भी हुई।

श्री श्री ने शनिवार 27 अगस्त को ट्वीट कर कहा कि बुरहान वानी के पिता मुजफ्फर वानी पिछले दो दिन से आश्रम में हैं। हमने कई मुद्दों पर चर्चा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed