फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bunkur

सरहद पर रहने वाले लोगों का अहम हिस्सा है बंकर

विज्ञापन
bunkur
परगवाल। सरहद पर रहने वाले लोगों को पाकिस्तानी फायरिंग से बचाने के लिए सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च कर बंकर निर्माण कराया। ज्यादातर बंकर रखरखाव के अभाव में गंदगी से पटे हैं। इनमें ज्यादातर सामुदायिक बंकर हैं। इसमें फायरिंग में एक से ज्यादा परिवार के लोग शरण ले सकते हैं।
विज्ञापन

इसके विपरीत कुछ छोटे बंकर जिनका निर्माण एक परिवार की सुरक्षा के लिए हुआ है। उनमें ज्यादातर बंकर लोगों के आंगन में या बिलकुल पास बने हैं। उनको साफ सुथरा रखने का प्रयास कुछ लोगों द्वारा जरूर किया गया है। इनमें तहसील परगवाल के स्थानीय निवासी बलवान सिंह के आंगन में भी बना बंकर शामिल है। ठेकेदार तो बंकर का निर्माण कर चला गया, लेकिन बलवान सिंह ने बंकर को साफ सुथरा बनाने का प्रशंसनीय काम किया है। बलवान सिंह ने बताया कि बंकर निर्माण के बाद उन्होंने सोचा की सरहद पर रहते हुए यह बंकर हमारे जीवन का अहम हिस्सा बनें रहेंगे। क्योंकि पाकिस्तान का कोई भरोसा नहीं कि कब वह फायरिंग शुरू कर दे। इसलिए उन्होंने बंकर को अंदर से साफ सुथरा तथा सुंदर बनाने का सोचा। उसके लिए बाकायदा उन्होंने अपने पैसे खर्च कर बंकर के अंदर टाइल लगवाकर साफ-सुथरा रखने का प्रयास किया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ गांव जट्टे दे कोठे निवासी सेवानिवृत्त कैप्टन मदन सिंह ने भी अपने आंगन में बने बंकर को साफ सुथरा रखने का प्रयास किया है। मदन सिंह ने भी पैसे खर्च कर बंकर को अंदर से साफ सुथरा बनाया है। मजेदार बात यह है कि उन्होंने बंकर का प्रवेश द्वार अपने मकान के कमरे में रखा है, जिससे फायरिंग में बंकर में जाने के लिए कोई परेशानी न हो। मदन सिंह का कहना है कि सेना में बंकर की काफी अहमियत होती है। दूसरा सरहद पर रहने वाले लोगों के लिए भी बंकर अहम हिस्सा बन गया है। क्योंकि फायरिंग में हम बंकर के अंदर रह कर अपनी जान बचाते हैं। इसलिए इसको साफ सुथरा रखना हमारा दायित्व बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed