जेएंडके माइंस विभाग में बंपर नौकरियां, जल्द करें अप्लाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर सरकार की ओर से खनन विभाग में रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। जिसमें मैनेजर से लेकर फिटर स्तर तक के लिए काफी संख्या में नियुिक्तयां निकाली गई हैं। अच्छे खासे वेतनमान के साथी निकाली गई इन नौकरियों के लिए आप भी अगर निर्धारित योग्यता रखते हैं तो जरूर अप्लाई करें
प्रबंधक पद के लिए ग्रेजुएट होना जरूरी
मैनेजर माइंस (non metalliferous) के लिए योग्यता प्रथम श्रेणी से माइनिंग इंजीनियरिंग में स्नातक होना चाहिए इसके लिए वेतनमान 15600-39100 रखा गया है। जबकि मैनेजर माइंस (metalliferous) के लिए द्वितीय श्रेणी से माइनिंग इंजीनियरिंग की डिग्री या डिप्लोमा आदि होना चाहिए। इसके लिए वेतनमान 9300-34800 रखा गया है। वहीं इसी वेतनमान में कंपनी सेक्रेटरी के पद के लिए भी वैंकेसी है। तीनों ही पदों के लिए एक-एक वैकेंसी है।
प्रशासनिक अधिकारी के लिए भी है वैकेंसी
वहीं प्रशासनिक अधिकारी के एक पद के लिए योग्यता इंडस्ट्रीयल या बिजनेश एडमिनिसट्रेशन में डिग्री धारक होना जरूरी है। इसके अलावा सहायक प्रशासनिक अधिकारी के दो पद के लिए कॉमर्स, साइंस या आर्ट्स में डिग्री धारक होना जरूरी है। वहीं सेक्शनल ऑफिसर के दो पद के लिए उपरोक्त विषयों में डिग्री होना जरूरी है। इसके अलावा उकाउंट्स ऑफिसर के एक पद के लिए सीए या आईसीडब्लूए या एमकॉम होना जरूरी है। वहीं कॉस्ट एकाउंटेट के पांच पदों के लिए कॉमर्स से इंटर या स्नातक पास होना जरूरी है।
अकाउंटेंट के भी हैं अच्छे खासे पद
वहीं अकाउंटेट के तीन पदों के लिए साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स विषय में डिग्री धारक होना जरूरी है। इसके अलावा हैड कैशियर के दो पदों के लिए भी उपरोक्त डिग्री की आवश्यकता है। उपरोक्त सभी नियुिक्तयों के लिए 9300-34800 का वेतनमान निर्धारित किया गया है। वहीं माइन मेट के दो पदों के लिए भी नियुिक्त निकाली गई है। जिसके लिए योग्यता भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त डीजीएमएस की ओर से माइन मेट्स के लिए जारी किया गया सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
दसवीं या 12वीं पास वालों के लिए भी मौका
वहीं फिटर और इलेक्ट्रिशियन के पांच-पांच पदों के लिए उक्त विषयों में आईटीआई पास होना जरूरी है। इसमें वेतनमान 5200-20200 रखा गया है। इसी के साथ ही ड्राइवर के तीन पदों के लिए हैवी लाइसेंस के साथ ही बड़े वाहन चलाने का अनुभव भी होना चाहिए। इसके लिए भी 5200-20200 का वेतनमान निर्धारित किया गया है। जबकि चौकीदार के आठ पदों के लिए कम से कम दसवीं या बारहवीं पास होना जरूरी है। इस पद के लिए 4400-7400 का वेतनमान निर्धारित किया गया है। सभी दावेदारों का चयन इंटरव्यू और उनके शैक्षणिक और अनुभव प्रमाण-पत्रों के आधार पर किया जाएगा।
उपरोक्त सभी वैंकेसी के लिए दावेदार आगामी 14 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जम्मू कश्मीर सरकार के माइंस डिपार्टमेंट की अधिकृत वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं या फिर नीचे दिए इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
http://goo.gl/LnbtRR