फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bullet-proof jacket pased in test

बुलेट प्रूफ पटके कड़ी परीक्षा में पास

Wed, 13 Jan 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 13 Jan 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
Bullet-proof jacket pased in test

आखिरकार पुलिस कर्मियों के लिए खरीदे जाने वाले बुलेट प्रूफ पटके  कड़ी परीक्षा के बाद पास हो गए हैं। अब बुलेट प्रूफ जैकेट बची हैं, इसकी टेस्टिंग भी दो-तीन दिन में फाइनल हो जाएगी। करीब पांच बार टेंडरिंग होने के बाद अब जाकर इस पर कोई फाइनल राय बन सकी।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट की ओर से राज्य गृह विभाग को आदेश जारी किया गया था कि एक हजार बुलेट प्रूफ जैकेट और पटके खरीदें, क्योंकि कंपट्रोलर आडिट जनरल (कैग) की रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि रियासत के आठ जिलों में पुलिस कर्मियों के पास बुलेट प्रूफ जैकेट और पटके नहीं हैं।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने एक हजार पटके और जैकेट खरीदने को टेंडरिंग की। पहली बार टेंडर करने के बाद जिस कंपनी को इसकी सप्लाई करने के लिए कहा गया, उसके सैंपल टेस्ट में फेल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद फिर से विभाग ने टेंडर कराया। अब तक पांच बार टेंडर हो चुका है। अब फिर से विभाग ने एक कंपनी को इसका टेंडर दिया था। इसमें पटकों की टेस्टिंग पास हो गई।

पुलिस विभाग के एआईजी प्रोविजन, जुनैद हैदर का कहना है कि पटकों का काम ओके हो चुका है। दो से तीन दिन में जैकेट भी ओके हो जाएगी। जल्द ही पुलिस कर्मियों तक यह पहुंच जाएंगी।


कैग की रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि आठ जिलों के 64 पुलिस थानों में 2865 पुलिस कर्मियों के पास बुलेट प्रूफ जैकेट और पटके नहीं हैं।

इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने गृह विभाग को फटकार लगाते हुए तुरंत इसकी खरीद करने को कहा था, लेकिन एक साल से भी ज्यादा समय होने के बाद भी अब तक यह नहीं खरीदी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed