{"_id":"9335728110f32cb9d5c919efe374be07","slug":"built-additional-block-for-farmer-with-in-a-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल में बनाएं किसान घर का अतिरिक्त ब्लाक: मुफ्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल में बनाएं किसान घर का अतिरिक्त ब्लाक: मुफ्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 21 Jun 2015 07:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रूट मार्केट नरवाल में रविवार को किसान घर के अतिरिक्त ब्लाक की आधारशिला रखने आए मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने रविवार को निर्माण एजेंसी के दो साल में ब्लाक पूरा करने की योजना को अस्वीकार करते हुए मौके पर ही दिशा-निर्देश जारी किए कि एक साल में निर्माण का काम पूरा हो।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर निर्माण एजेंसी ऐसा नहीं करना चाहती तो सरकार किसी और से निर्माण कार्य करवा सकती है। 21 जून, 2016 तक अतिरिक्त ब्लाक का काम पूरा होना चाहिए। 5.64 करोड़ की राशि से बनने वाले किसान घर के अतिरिक्त ब्लाक में 12 एसी कमरे और चार डीलक्स कमरे (सूट), बड़ा कांफ्रेंस हाल सभी आधुनिक सुविधाओं के साथ बनाया जाना है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल शिफ्ट में काम करके एक साल में काम को पूरा किया जाना चाहिए, ताकि रियासत के और इसके बाहर से आने वाले किसानों, फल उत्पादकों और व्यापारियों को ठहरने की जगह मिल सके। उन्होंने कहा कि रियासत में कृषि और बागवानी उत्पादन में और सुधार लाए जाने की जरूरत है। उन्होंने आधुनिक कृषि और बागवानी की तकनीकों को अपनाए जाने की भी जरूरत दर्शाई।
विज्ञापन
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने कहा कि जम्मू में फल उत्पादन के साथ-साथ फूल उत्पादन की क्षमता को विकसित करने की जरूरत है, ताकि समय के अनुसार कृषि उत्पादकों को लाभ मिल सकें। विधानसभा अध्यक्ष कविंद्र गुप्ता, बागवानी मंत्री अब्दुल रहमान वीरी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।