{"_id":"63abe845f3199de78a71603251a71435","slug":"budha-amarnath-yatra-will-start-on-august-19-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 अगस्त को रवाना होगा श्री बूढ़ा अमरनाथ का पहला जत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 अगस्त को रवाना होगा श्री बूढ़ा अमरनाथ का पहला जत्था
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 13 Aug 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा की तैयारी को अंतिम रूप दे दिया गया है। देश भर से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के एक सप्ताह तक चलने वाली पवित्र यात्रा में हिस्सा लेने की उम्मीद है। 19 को जम्मू से पुंछ की मंडी तहसील स्थित श्री बूढ़ा अमरनाथ के लिए पहला जत्था रवाना होगा। यह यात्रा 25 अगस्त तक चलेगी।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संयोजक नवीन सूदन का कहना है कि विहिप और बजरंग दल साल 2005 से लगातार श्री बूढ़ा अमरनाथ को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करता आ रहा है। इस यात्रा में प्रशासन का भी सहयोग रहता है। इस साल भी यात्रा में देश के विभिन्न हिस्सों से हजारों श्रद्धालुओं के जम्मू पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
अठारह अगस्त को जम्मू में यात्रा का विधिवत उद्घाटन होगा और 19 अगस्त को पहला जत्था जम्मू से पुंछ के लिए रवाना होगा। विहिप और बजरंग दल के मीडिया प्रभारी राजेश भसीन का कहना है कि जम्मू में श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
भगवती नगर यात्री निवास, ब्राह्मणा सभा परेड और श्री राम मंदिर पुरानी मंडी में यात्रियों को ठहराया जाएगा। विहिप प्रदेश मुख्यालय शक्ति आश्रम और यात्री निवास भगवती नगर में यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पंजीकरण किया जाएगा।
भसीन के अनुसार यात्रा को और आकर्षक बनाने के लिए जम्मू से पुंछ जिले तक के धार्मिक महत्व के स्थलों का भी इस बार यात्रियों को दर्शन करवाया जाएगा। इसमें अखनूर के प्राचीन मंदिरों के अलावा शिवखोड़ी और अन्य धार्मिक स्थल शामिल होंगे।