{"_id":"58654f0d4f1c1b435ceebfc7","slug":"budget-session-start-from-2-january-in-jk","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पीकर की सभी पार्टियों से अपील, 'प्रश्नकाल को किसी भी सूरत में बाधित न होने दें'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पीकर की सभी पार्टियों से अपील, 'प्रश्नकाल को किसी भी सूरत में बाधित न होने दें'
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 30 Dec 2016 11:43 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा में हंगामा
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता ने दो जनवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र को सुचारु तथा शांतिपूर्वक संचालित करने में सभी दलों से सहयोग मांगा है। उन्होंने आग्रह किया कि किसी भी सूरत में पार्टियां प्रश्नकाल को बाधित न होने दें क्योंकि यह जनता के प्रति सरकार को जवाबदेह बनाने की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है।
वीरवार को विधानसभा सचिवालय में सर्वदलीय बैठक में उन्होंने कहा कि लोक महत्व के मुद्दों को उठाने का सभी पार्टियों को पर्याप्त मौका दिया जाएगा। सत्र के दौरान लोक महत्व के मुद्दे के साथ ही विकास कार्यों को भी रखा जाना चाहिए।
उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी राजनीतिक दल उन्हें आवंटित समय का पूरा उपयोग करेंगे ताकि लोक महत्व से जुड़े मुद्दों को लोकतांत्रिक तथा तार्किक ढंग से सदन के समक्ष रखा जा सके। संसदीय कार्य मंत्री अब्दुल रहमान वीरी ने आश्वस्त किया कि सरकार सदस्यों की ओर से उठाए गए मुद्दों का जवाब देने का हरसंभव प्रयास करेगी।
विज्ञापन
सदन में उठाए जाने वाले मुद्दों का विस्तृत जवाब दिया जाएगा। साथ ही इन मुद्दों के समाधान का भी प्रयास होगा। पार्टी के नुमाइंदों की ओर से आश्वस्त किया गया कि सदन की कार्यवाही सुचारु चलाने में भरपूर सहयोग देंगे। इसके साथ ही सदन के सकुशल संचालन के लिए उन्होंने कुछ सुझाव भी दिए। सदस्यों ने सत्र की अवधि बढ़ाने का सुझाव दिया ताकि ज्यादा से ज्यादा जनता से जुड़े मुद्दे सदन के समक्ष रखे जा सके।
बैठक में विधायक अली मोहम्मद सागर, नवांग रिगजिन जोरा, हकीम मोहम्मद यासीन, एमवाई तारिगामी, सत पाल शर्मा, मोहम्मद युसूफ भट, राजेश गुप्त व बशीर अहमद डार, विधानसभा के सेक्रेटरी मोहम्मद रमजान तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।