फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   budget session

Jammu News: उमर सरकार ने विधानसभा में पेश किया पहला विधायी प्रस्ताव

विज्ञापन
budget session
-वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2025 पेश किया, इसमें कोई अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उमर अब्दुल्ला सरकार ने शनिवार को विधानसभा में अपना पहला विधायी प्रस्ताव पेश किया। प्रश्नकाल के बाद वित्त मंत्री उमर अब्दुल्ला का प्रतिनिधित्व करते हुए उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने सदन में वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम (जीएसटी), 2017 में संशोधन विधेयक 2025 पेश किया। यह विधेयक आधिकारिक राजपत्र में पहले ही प्रकाशित हो चुका है। प्रस्तावित कानून का उद्देश्य प्रदेश के जीएसटी ढांचे को राष्ट्रीय वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम में हाल ही में किए गए संशोधनों के अनुरूप लाना है। उपमुख्यमंत्री का कहना है कि संशोधन मुख्य रूप से कर प्रशासन के लिए विनियामक उपायों पर केंद्रित हैं और इसमें कोई अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं है। चाहे वह पुनरावृत्ति हो या गैर-पुनरावृत्ति। वर्ष 2018 में केंद्रीय शासन लागू होने के बाद से जम्मू-कश्मीर का विधायी अधिकार संसदीय नियंत्रण में था। विधानसभा की बहाली के साथ इस विधेयक का पेश होना विधायी स्वायत्तता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed