{"_id":"15dfc36320ef4f8c328ba4bffba5ed38","slug":"budget-session-beginning-possibly-from-january-15-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट सत्र 15 जनवरी से शुरू करने पर फैसला संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट सत्र 15 जनवरी से शुरू करने पर फैसला संभव
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 01 Dec 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
राज्य विधानसभा का बजट सत्र 15 जनवरी से शुरू हो सकता है। बुधवार को मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लगेगी। ज्ञात हो कि इस बार सरकार ने पहले ही बजट सत्र बुलाने का फैसला किया है ताकि अप्रैल से विकास कार्य सुचारु रूप से शुरू हो सके।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार बैठक में किशनगंगा पावर प्रोजेक्ट के विस्थापितों के लिए पुनर्वास पैकेज को भी मंजूरी मिलेगी। इसके साथ ही निकाय चुनाव पर भी चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
बैठक में प्रधानमंत्री पैकेज के तहत बाढ़ प्रभावितों तथा पीओके रिफ्यूजियों एवं छंब विस्थापितों को सहायता देने के कैबिनेट सब कमेटी और आईएएस तथा केएएस अफसरों के कैडर रिव्यू के संबंध में भी कैबिनेट सब कमेटी की सिफारिशों पर विचार होगा। बैठक में दागी अफसरों को बर्खास्त किए जाने पर भी फैसला संभव है।
विज्ञापन