{"_id":"58673db74f1c1b047feebae0","slug":"budget-on-10-jan-in-jk-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 10 जनवरी को पेश होगा जम्मू-कश्मीर का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 10 जनवरी को पेश होगा जम्मू-कश्मीर का बजट
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 01 Jan 2017 12:00 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर विधानसभा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा तथा विधान परिषद के बजट सत्र के कैलेंडर में आंशिक संशोधन किया गया है। अब बजट 9 के बजाय 10 जनवरी को पेश होगा। इसके साथ ही सत्र की अवधि भी दो दिन के लिए बढ़ा दी गई है।
विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अब बजट सत्र चार के बजाय छह फरवरी तक चलेगा। राज्यपाल का अभिभाषण दो जनवरी को होगा। तीन जनवरी को इस पर चर्चा होगी। चार से आठ जनवरी तक सत्र नहीं चलेगा। 9 जनवरी को अभिभाषण पर मुख्यमंत्री धन्यवाद प्रस्ताव देंगी। बजट पर चर्चा 10 व 11 जनवरी के बजाय 11 व 12 जनवरी को होगी।
13 जनवरी को लोहड़ी का अवकाश रहेगा। इसके बाद ग्रांट पर चर्चा होगी। अध्यक्ष ने बताया कि नए कैलेंडर की सभी सदस्यों को सूचना भेज दी गई है। अब इसके अनुरूप ही तैयारियां की जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विधान परिषद के चेयरमैन हाजी अनायत अली ने बताया कि परिषद के कैलेंडर में भी संशोधन किया गया है। अब परिषद की कार्यवाही सात फरवरी तक चलेगी। सदस्यों को इसकी सूचना भेजी गई है।