फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   budget allocation slow downs health programs

बजट पास नहीं होने से स्वास्थ्य योजनाएं सुस्त

Mon, 19 Jan 2015 05:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 19 Jan 2015 05:57 PM IST
विज्ञापन
budget allocation slow downs health programs

वित्त विभाग में लेटलतीफी से केंद्रीय प्रायोजित कई स्वास्थ्य योजनाएं गति नहीं पकड़ रही हैं। केंद्र से वित्त विभाग को राशि जारी की गई है। लेकिन वित्त विभाग की ओर से स्टेट हेल्थ सोसायटी को राशि जारी नहीं किए जाने से योजनाएं सुस्त पड़ने के साथ मुलाजिमों को वेतन के लाले भी पड़ गए हैं।

विज्ञापन


जिससे वित्त वर्ष के खत्म होने तक करोड़ों रुपये के लैप्स होने की आशंका बन गई है। एनएचएम के मिशन निदेशक डा. यशपाल शर्मा के अनुसार वित्त विभाग से राशि जारी होने पर मुलाजिमों का वेतन शीघ्र जारी कर दिया जाएगा। सभी केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं को अमल में लाया जा रहा है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार वर्ष 2013-14 के लिए जम्मू-कश्मीर को नेशनल हेल्थ मिशन/डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम में 530 करोड़ रुपये की दोगुनी राशि मंजूर की गई थी। इसमें पुराने के साथ कई नए स्वास्थ्य योजनाएं राज्य में शुरू की गईं। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से वित्त विभाग को जारी की गई राशि की पहली किश्त में 132 करोड़ रुपये जुलाई 2014 में जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन दूसरी किश्त अभी तक वित्त विभाग से जारी नहीं की जा सकी है। पिछले साल के अंत में केंद्र सरकार की ओर से राज्य के वित्त विभाग को 150 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। लेकिन वित्त विभाग से आगे स्टेट हेल्थ सोसायटी और जिला हेल्थ सोसायटियों तक राशि न पहुंचने से स्वास्थ्य योजनाएं प्रभावित हो रही हैं।


चालू वित्त वर्ष के खत्म होने में ढाई माह ही शेष बचे हैं। जबकि कुल राशि में से अभी आधी भी जारी नहीं हो पाई है। जिससे वित्त वर्ष में पूरी राशि खर्च करना भी बड़ी चुनौती रहेगा। उल्लेखनीय है कि एनआरएचएम में फीमेलमल्टीपर्पज हेल्थ वर्करों को करीब पांच माह से वेतन जारी नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed