{"_id":"61ab4a0096b19f217d24c8ce","slug":"budgam-police-busts-gang-of-thieves-seven-arrested-goods-worth-five-lakhs-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बडगाम पुलिस ने चोरों के गिरोह का भंडाफोड़ किया; सात गिरफ्तार, पांच लाख का सामान बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बडगाम पुलिस ने चोरों के गिरोह का भंडाफोड़ किया; सात गिरफ्तार, पांच लाख का सामान बरामद
Sat, 04 Dec 2021 04:43 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 04 Dec 2021 04:43 PM IST
सार
बडगाम पुलिस ने चोरी की लिखित शिकायत के बाद जांच शुरू की। पुलिस टीम ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार भी बरामद की है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस।
- फोटो : संवाद
विस्तार
बडगाम पुलिस ने चोरों के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पांच लाख रुपये का सामान बरामद किया है। बटपोरा कनिहामा निवासी मंसूर अहमद शेख ने पुलिस से दुकान से चोरी होने की लिखित शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
थाना मगम के एसएचओ गौहर अहमद ने आरोपियों का पता लगाने के लिए अन्य कर्मियों को लगाया। जांच के दौरान कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। एक आरोपी इमरान हसन मीर निवासी ककरपोरा मीरगुंड पट्टन ने चोरी में अपनी संलिप्तता कबूल की। इसके बाद यावर अब्बास मलिक और एजाज अहमद मल्ला की गिरफ्तारी की गई।
विज्ञापन
तीनों ने दुकान से सामान की चोरी कर अन्य को बेचने की बात बताई। पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले को हिरासत में ले लिया। एसएचओ ने बताया कि इस तरह से चोरी के मामले में सात आरोपियों को पकड़ा गया है। उनके पास से कार भी बरामद की गई है।
विज्ञापन