{"_id":"f1b86727226d3b8834b3ebf7266a7288","slug":"buddhist-studies-department-of-ju-have-international-fame","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय ख्याति रखता है जेयू का बौद्ध अध्ययन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय ख्याति रखता है जेयू का बौद्ध अध्ययन विभाग
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 31 Jul 2014 11:34 PM IST
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय के बौद्ध अध्ययन विभाग की अंतरराष्ट्रीय पहचान है। इस विभाग से चार विदेशी बौद्ध भिक्षु अध्ययन कर अपने देश में शिक्षा का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के विभिन्न खित्तों से भी बौद्ध अध्ययन के लिए छात्र यहां आते हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक थाइलैंड से तीन और वियतनाम से एक विद्यार्थी जम्मू विश्वविद्यालय से पीएचडी कर स्वदेश लौट चुके हैं। इसके अलावा म्यांमार (बर्मा) से भी एक विद्यार्थी बौद्ध अध्ययन विभाग से पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुका है।
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय में बौद्ध अध्ययन विभाग की स्थापना 1987 में हुई थी। 27 वर्षों में अब तक चार विदेशी मेहमानों ने यहां से पीएचडी की उपाधि हासिल की है।
विज्ञापन
इस समय विभाग से चार छात्राओं सहित 15 शोध छात्र पीएचडी की उपाधि के लिए अध्ययन कर रहे हैं। विभाग के एचओडी डॉ. वैद्यनाथ लाभ का कहना है कि विदेशी बौद्ध भिक्षुओं के इस विभाग से जुड़कर पीएचडी करना विवि के लिए भी गर्व की बात है।