{"_id":"7fbba3e90ac5956413431e98b7539df1","slug":"buddha-amarnath-yatra-started-from-19-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पवित्र श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा 19 से शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पवित्र श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा 19 से शुरु
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 30 Jul 2015 12:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजरंग दल के उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के संयोजक सुरेंद्र मिश्रा ने कहा हैं कि श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था 19 अगस्त को पुंछ के लिए जम्मू से रवाना होगा।
विज्ञापन
विहिप के प्रदेश मुख्यालय शक्ति आश्रम में बुधवार को पत्रकार वार्ता में मिश्रा ने कहा कि साल 1996 से आतंकवादियों की धमकियों को धता बताते हुए पचास हजार से भी अधिक कार्यकर्ता यात्रा पर आए। उसके बाद राज्य स्तर पर यात्रा चलती रही।
विज्ञापन
साल 2005 में अखिल भारतीय स्तर पर बजरंग दल की ओर से यात्रा आरंभ की गई। यात्रा वापसी के समय शिवखोड़ी से होते हुए जम्मू पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि 18 अगस्त को श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का उद्घाटन होगा।
विज्ञापन
19 अगस्त को पहला जत्था पुंछ के लिए रवाना होगा। अंतिम जत्था 26 अगस्त को जाएगा एवं 27 अगस्त को छड़ी यात्रा बाबा बूढ़ा अमरनाथ के दर्शन के लिए प्रस्थान करेगी एवं रक्षाबंधन तक यात्रा जारी रहेगी।
इस अवसर पर बाबा अमरनाथ एवं बूढ़ा अमरनाथ यात्री न्यास के अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन अग्रवाल, बजरंग दल के पटना क्षेत्र संयोजक जन्मेजय, दिल्ली प्रांत यात्रा प्रमुख नीरज दनौरिया आदि मौजूद रहे।