फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   buddha amarnath yatra begins

बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का जोरदार आगाज

Sat, 02 Aug 2014 02:25 AM IST
Updated Sat, 02 Aug 2014 02:25 AM IST
विज्ञापन
buddha amarnath yatra begins

बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा आज शुरू हो गई। दस दिन चलने वाली यात्रा के पहले जत्थे का सुंदरबनी में भव्य स्वागत किया गया।  पहुंचने पर स्वागत के लिए बनाए गए आधार शिविर में बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा न्यास की ओर से जोरदार स्वागत किया गया।

विज्ञापन


जम्मू में भगवती नगर के आधार शिविर से 37 छोटे-बड़े वाहनों में 1250 यात्रियों का पहला जत्था, जिसमें 746 पुरुष, 451औरतें तथा 53 बच्चे शामिल हैं।

यात्रा के पहले जत्थे के लिए राजगुरु 1008 महामंडलेश्वर बाबा बूढ़ा अमरनाथ पुंछ स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती जी महाराज की तरफ से यात्रियों के लिए व्यवस्था की गई थी। यात्रियों को जलपान करवाकर स्वामी जी ने झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।

विज्ञापन

देश भर से आते हैं श्रद्धालु

buddha amarnath yatra begins

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को जम्मू से पुंछ मार्ग पर ऐतिहासिक, प्राचीन और धार्मिक स्थलों के दर्शनों का सौभाग्य भी प्राप्त होगा। पहले जत्थे में गुजरात, हिमाचल प्रदेश, केरल, कानपुर आदि राज्यों से शिव भक्त शामिल हुए।

इसमें सबसे ज्यादा गुजरात के श्रद्धालु शामिल थे। गुजरात से आए विजय दत्त ने कहा कि अमरनाथ यात्रा के साथ बूढ़ा अमरनाथ यात्रा करके ही प्रभु शिव संपूर्ण आशीर्वाद देते हैं।

इस यात्रा में भक्तों को बाबा के दर्शन के साथ प्राकृतिक सौंदर्य का मजा लूटने का मौका मिलता है।

इन जगहों पर जाएगी यात्रा

buddha amarnath yatra begins

बूढ़ा अमरनाथ के लिए जाने वाले श्रद्धालु रियासी स्थित शिवखोड़ी, अखनूर स्थित जिया पोता घाट, अखनूर स्थित कामेश्वर मंदिर, पांडव गुफा आदि धार्मिक और प्राचीन स्थलों पर भी जाते हैं।

यात्रा के लिए देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था।

समारोह में बजरंग दल के पदाधिकारी राजेश पांडे, अमरनाथ एवं बूढ़ा अमरनाथ यात्री न्यास के सुरेंद्र अग्रवाल, विहिप के लीला करण, रमाकांत दुबे, सुरेंद्र मिश्रा, डॉ. शाम, राजेश गुप्ता, रोहित शास्त्री, हरीश भाई चौहान, रामेश्वर दास, नीरज आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

मचेल माता यात्रा भी शुरू

buddha amarnath yatra begins

श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के साथ मचेल यात्रा का भी आगाज हुआ। एक माह तक चलने वाली इस यात्रा के लिए दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में माता के भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया है।

किश्तवाड़ के गुलाबगढ़ क्षेत्र से करीब तीस किलोमीटर आगे स्थापित मचेल माता के दरबार में लाखों श्रद्धालु हाजिरी देकर आशीर्वाद पाते हैं। किश्तवाड़ के गुलाबगढ़ क्षेत्र तक भक्त वाहनों में सवार होकर पहुंचते हैं।

जिसके बाद करीब तीस किमी. का सफर पैदल तय किया जाता है। गुलाबगढ़ से यात्रियों के लिए हेलीकाप्टर सेवा भी शुरू की गई है।

पुराने शहर के पक्का डंगा क्षेत्र में स्थित महालक्ष्मी मंदिर से आगामी 17 अगस्त को निकाली जाने वाली माता रानी की अखंड ज्योत की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। इसमें संभाग भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

अमरनाथ रवाना हुए 237 श्रद्धालु

buddha amarnath yatra begins

आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा के लिए 237 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ।

इसमें 150 पुरुष, 37 महिलाएं और 50 साधु शामिल रहे। इस दौरान भक्तों ने बाबा बर्फानी के जयघोष लगाकर पूरे माहौल को भक्तिमय बनाया।

अमरनाथ यात्रा में अब तक साढ़े तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालु भोलेनाथ के दर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed