उधमपुर की खस्ताहाल सड़कों पर फूटा आक्रोश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे बुरी हालत तो रेलवे रोड की है। रेलवे कई हिस्सों से क्षतिग्रस्त हो चुका है। आए दिन इस सड़क पर वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। सड़क पर पुली की सुविधा न होने पर बारिश के दौरान नाले का पानी लोगों के घरों में पहुंच रहा है।
जिसके लोगों को हजारों रुपये का सामान खराब हो गया है। कई बार सड़कों की मरम्मत की मांग को शांतिपूर्ण तरीके से एमईएस के अधिकारियों के सामने रखा जा चुका है, लेकिन किसी ने भी इसको गंभीरता से लेकर काम नहीं किया है।
एमईएस की लापरवाही के कारण शहर की वीआईपी सड़क की भी हालत खराब हो चुकी है। मजबूर होकर आज सभी प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं धार रोड बंद होने की जानकारी मिलने पर डीएसपी हेडक्वार्टर जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने बसपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया की आज एमईएस के अधिकारियों के साथ बातचीत करके समस्या को हल किया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शनकारी धेर रोड से हट गए, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी।
बसपा ने हाइवे जाम कर किया प्रदर्शन
मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (एमईएस) के अधीन पड़ती खस्ताहाल सड़कों की हालत सुधारने की मांग पर बसपा ने बुधवार सुबह धार रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद करके एमईएस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी की।
डीसीपी हेडक्वार्टर से आश्वासन मिलने के बाद बसपा के कार्यकर्ता धार रोड से हटे। बसपा के जिला प्रभारी सरदार रंजीत सिंह के नेतृत्व में सुबह करीब 11 बजे बसपा के कार्यकर्ताओं ने चाणक्य चौक के नजदीक धार रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद करके एमईएस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया।
देखते ही देखते धार रोड पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रदर्शन के दौरान एडवोकेट मोहेंद्र अत्री, अजय कुमार, सुदेश कुमार, अमित शर्मा, अरुण शर्मा, प्रदीप शर्मा, अनिल, मनोज व अन्य कई कार्यकर्ताओं ने बताया कि उधमपुर विधानसभा क्षेत्र में एमईएस के अधीन पड़ती सभी सड़कों की हालत पूरी तरह से खस्ता है।