{"_id":"7e92caa11d7978abb8f7545d35fe3d22","slug":"bsp-concentration-on-jammu-region-in-assembly-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवल जम्मू संभाग पर जोर क्यों दे रही है बसपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवल जम्मू संभाग पर जोर क्यों दे रही है बसपा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 07 Nov 2014 03:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) जम्मू संभाग पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर रही है। वोटरों को लुभाने के लिए कठुआ, राजोरी, उधमपुर, सांबा और जम्मू में बड़ी रैलियां करने की तैयारी है। इसके लिए छह रैलियों का प्रस्ताव राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के पास भेजा गया है।
विज्ञापन
इस बीच वीरवार को पार्टी कार्यालय में कई लोगों ने बसपा का दामन थामा। लोकसभा चुनाव में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती जम्मू में रैली कर चुकी हैं। अब विधानसभा चुनाव में बसपा अपना पत्ता खोलने के लिए पूरा जोर लगा रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तुलसी दास लंगेह के अनुसार कठुआ, राजोरी, उधमपुर, सांबा में एक-एक और जम्मू में दो बड़ी रैलियां आयोजित करना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की उपस्थिति दर्ज करवाने के प्रयास चल रहे हैं। दिसंबर में रैलियां करवाने का कार्यक्रम है। पार्टी कुल 87 विधानसभा सीटों में 55 पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। बचे हुए प्रत्याशियों की सूची भी फाइनल की जा रही है। वीरवार को पार्टी कार्यालय में हुए कार्यक्रम में श्रीपति शर्मा, मदन लाल शर्मा, ठाकुर बोधराज, निर्मल शर्मा आदि बसपा में शामिल हुए।
विज्ञापन