अब एलओसी पर भी मिलेंगे मोबाइल सिग्नल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब आप जम्मू-कश्मीर के अंतिम छोर भी खुलकर बातें कर पाएंगे। बीएसएनएल ने इन इलाकों में अपने नेटवर्क लगाए है।
इस दिशा में कदम उठाते हुए पुंछ में एलओसी के साथ लगते तीन क्षेत्रों पर बीएसएनएल ने अपने टॉवर्स का सैटअप लगा दिया है। ये टॉवर जल्द ही चालू हो जाएंगे।
इसके अलावा बीएसएनएल राजोरी जिले में मनयार गली और दरहाल के दरेड़ावाली में भी निगम अपने टावर लगाएगा। इसका काम जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि इन क्षेत्रों में पाकिस्तानी मोबाइल नेटवर्क कंपनियों का सिग्नल भी आता है।
राजोरी में जल्द शुरू होगा काम
बीएसएनएल के राजोरी-पुंछ सर्कल के टेलिकाम अधिकारी अश्विनी कुमार सक्सेना ने बताया कि पुंछ में तो टॉवर लगा दिए हैं और राजोरी में जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
निगम की कोशिश है कि उन क्षेत्रों में भी बीएसएनल का नेटवर्क हो, जहां लोग मोबाइल नेटवर्क की सुविधा से वंचित है।
हालांकि इन क्षेत्रों में दूसरे जगहों पर लगे टॉवरों का सिग्नल है, लेकिन सही सुविधा नहीं मिल पाती।
बीएसएनएल का नेटवर्क सही नहीं
सक्सेना का कहना है कि इन टॉवरों के लगने से उपभोक्ताओं को काफी लाभ मिलेगा। उल्लेखनीय है कि बीएसएनएल से उपभोक्ताओं को अक्सर शिकायतें रहती हैं कि कंपनी का सही नेटवर्क नहीं है।
इस पर सक्सेना ने कहा कि निगम दोनों जिलों में मोबाइल टॉवरों की संख्या बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। आने वाले समय में टॉवरों की संख्या बढ़ने से सुविधा ठीक हो जाएगी।