श्रीनगर हवाई अड्डे पर 4जी वाईफाई सुविधा की शुरुआत
- 4जी सुविधा से लेस वाईफाई हॉट स्पॉट की स्थापना की।
- यह वाईफाई सुविधा पहले 15 मिनटों के लिए मुफ्त रहेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर घाटी में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने एक और नवीनतम प्रौद्योगिकी की शुरुआत कर अपनी सफलताओं की टोपी में कामयाबी का एक और पंख जोड़ दिया है। बीएसएनएल ने घाटी में 4जी वाईफाई सुविधा की शुरुआत अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से की, जहां उन्होंने शुक्रवार को 4जी सुविधा से लेस वाईफाई हॉट स्पॉट की स्थापना की।
इस सेवा का उद्घाटन कश्मीर के डिवीजनल कमिश्नर डा. असगर सामून द्वारा किया गया। सामून के अलावा इस अवसर पर बीएसएनएल के जनरल मैनेजर (टेलीकॉम) मोहम्मद सलीम बेग, डीजीएम (श्रीनगर) एमजी मुफ्ती, डायरेक्टर एयरपोर्ट आरके शिंदे और एसएसपी (एंटी-हाईजैकिंग) श्रीनगर मंजूर अहमद के साथ-साथ अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
इस अवसर पर डा. असगर सामून ने बीएसएनएल द्वारा शुरू की गई इस सुविधा का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इस सुविधा से न सिर्फ यात्रियों को इसका लाभ पहुंचेगा बल्कि कश्मीर घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए भी घाटी में लैंड करते ही यह सुविधा काफी लाभदायक सिद्ध होगी।
वहीं बीएसएनएल के जनरल मैनेजर (टेलीकॉम) सलीम बेग ने कहा कि यह केवल शुरुआत है जबकि आने वाले दिनों में बीएसएनएल अपने उपभोक्ताओं को हाई स्पीड इंटरनेट सुविधा प्रदान करने के लिए 4जी वाईफाई हॉट स्पॉट्स में और बढ़ोतरी लाएगा।
ऐसे उठा सकते है एयरपोर्ट पर 4G का लाभ
इस सुविधा के बारे मे अधिक जानकारी देते हुए बीएसएनएल के प्रवक्ता मसूद बाला ने बताया कि यह वाईफाई सुविधा पहले 15 मिनटों के लिए मुफ्त रहेगी। उन्होंने बताया कि जैसे ही एक यात्री अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप पर वाईफाई एक्टिवेट करेगा तो उनके स्क्रीन पर बीएसएनएल टी वाई-फाई प्रांप्ट होगा।
जिसके बाद उन्हें रजिस्टर करना होगा और उन्हे एक ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) मिलेगा, जिसे वह एंटर कर लाग इन कर सकते हैं। बाला ने बताया कि पहले 15 मिनटों के लिए यह सुविधा बिल्कुल मुफ्त रहेगी, जबकि उसके बाद एक पेमेंट गेटव के द्वारा वह मन चाहा प्लान प्राप्त कर सकते हैं।
गौरतलब है कि आने वाले दिनों में बीएसएनएल द्वारा श्रीनगर लाल चौक, प्रेस एंक्लेव, स्किम्स, डल झील के किनारे बुलेवार्ड सड़क के अलावा, कुल 100 जगहों पर मुफ्त वाई-फाई सेवा शुरू की जाएगी।